लालकुआं। बिन्दुखत्ता के शास्त्रीनगर क्षेत्र में युवक ने नाबालिग बालिका को दुष्कर्म का शिकार बना डाला, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।
शास्त्रीनगर निवासी ग्रामीण ने लालकुआं कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिक बेटी को गत रात्रि पड़ोस में रहने वाला युवक खीम सिंह रावत जबरन घर से उठाकर बगल के सुनसान स्थान में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया, बिटिया ने घर आकर रोते हुए परिजनों को युवक द्वारा की गई दुष्कर्म की वारदात से अवगत कराया, जिसके बाद परिजनों ने लालकुआं कोतवाली आकर मामले की तहरीर पुलिस को दी, जिस पर कोतवाली पुलिस ने पॉक्सो तथा बलात्कार की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी युवक खीम सिंह रावत को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।

आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में बिंदुखत्ता पुलिस चौकी प्रभारी गुरविंदर कौर और कांस्टेबल कमल बिष्ट शामिल थे। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा ने बताया कि आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास
देहरादून : लालकुआं को नगरपालिका या नगर निगम बनाने, रेलवे फाटक पर ROB, बस स्टेशन और नहरों के पुनर्निर्माण की उठाई गई मांग
उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने देशभर में बढ़ाया मान, AI हैकाथॉन में जीता 1 लाख का पुरस्कार
उत्तराखंड: कैंचीधाम के जाम पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सख्त, वैकल्पिक रास्ते और पार्किंग बनाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में श्रमिक कैंपों को लेकर विवाद, वन अधिकार संगठन ने दी काम बंद करने की चेतावनी
काशीपुर- कुंडा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, टुक टुक के उड़े परखच्चे
सीएम धामी की मौजूदगी में एक छत के नीचे मिलीं कई सुविधाएं, 500 से ज्यादा श्रमिक परिवारों को लाभ
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने पर दिखा खास नजारा, पाकिस्तान से भी पहुंचा 40 श्रद्धालुओं का जत्था
उत्तराखंड में यहाँ महिला एएसआई 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड : IFS के तबादले, आदित्य रत्न को हल्द्वानी की जिम्मेदारी 
