Sanjay Singh Rawat

उत्तराखंड: यहाँ कार खाई में गिरी, आरएसएस के कार्यवाह का हुआ निधन

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

कोटद्वार: विकासखंड बीरोंखाल क्षेत्र के डुमेल के समीप एक दर्दनाक हादसे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) बीरोंखाल ब्लॉक के विभाग कार्यवाह संजय सिंह रावत (40) की मौत हो गई। उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

कोटद्वार घमंडपुर निवासी संजय सिंह थलीसैंण में आयोजित आरएसएस के संपर्क योजना कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रिखणीखाल लौट रहे थे। बीरोंखाल बाजार से पहले डुमेल के पास उनकी कार खाई में गिर गई। आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत रेस्क्यू कर उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी।

संजय सिंह प्राथमिक विद्यालय डांडाटोली में शिक्षक के रूप में तैनात थे। दो भाइयों में वे बड़े थे…जबकि छोटे भाई भारतेन्दु रावत सेना से सेवानिवृत्त हैं। उनकी पत्नी रंजना रावत राप्रावि चमस्यूल में सहायक अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार

संजय सिंह के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। उत्तराखंड प्राथमिक शिक्षक संघ नैनीडांडा के अध्यक्ष हर्षवर्धन नेगी, मंत्री अजेश रावत सहित कई शिक्षकों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें