रीना

उत्तराखंड: बांग्लादेशी की गिरफ्तारी के बाद खुला अवैध मतांतरण और निकाह का मामला

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: बांग्लादेशी नागरिक ममून हसन की गिरफ्तारी के बाद देहरादून में एक गंभीर मतांतरण का मामला सामने आया है। आरोप है कि ममून हसन ने त्यूणी की रीना चौहान को अपने प्रेमजाल में फंसाया और उसे बांग्लादेश ले जाकर धर्मांतरण कराया। रीना का नया नाम फरजाना अख्तर रखा गया…और दोनों की शादी कराई गई। इसके बाद वे अवैध तरीके से भारत लौट आए।

20 नवंबर को थाना नेहरू कालोनी और एलआईयू देहरादून की टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर ममून हसन और रीना चौहान को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि दोनों की पहचान फेसबुक के जरिए हुई थी। ममून हसन 2019, 2020 और 2021 में टूरिस्ट वीजा पर भारत आकर रीना से मिला। 2022 में उसे अवैध रूप से बांग्लादेश ले गया…शादी की और फिर भारत लौट आए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश में भी नहीं डिगा उक्रांद का हौसला, नौगांवखाल में 100 से ज्यादा लोगों ने थामा पार्टी का दामन
Ad

रीना के पूर्व पति सचिन चौहान के नाम से फर्जी दस्तावेज बनाकर ममून हसन को भारत में बाउंसर के रूप में काम कराया गया। पुलिस ने इस प्रकरण में बांग्लादेशी एजेंसियों से संपर्क कर जांच को आगे बढ़ाया है। जांच में रीना के धर्म बदलकर बनाए गए फर्जी दस्तावेज भी हाथ लगे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 9.91 लाख पेंशनधारकों को बड़ी राहत, CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए 147 करोड़ रुपये

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि फर्जी दस्तावेज कहां से बनाए गए…इसकी जानकारी अभी जुटाई जा रही है। रीना ने अपने और ममून की जान बचाने के लिए यह कदम उठाया था। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है और गिरोह की भूमिका की भी संभावना पर ध्यान दे रही है।

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें