देहरादून: उत्तराखंड में मानसून के बाद खराब सड़कों को ठीक करने के लिए सरकार बड़े स्तर पर अभियान चलाने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में प्रदेश की सड़कों की स्थिति और उनके सुधार को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में शहरों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों को भी प्राथमिकता के आधार पर ठीक करने पर जोर दिया गया। लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और अन्य संबंधित विभागों के तहत आने वाली सड़कों के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।

मानसून खत्म होते ही शुरू होंगे काम
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून समाप्त होते ही सड़क सुधार के काम युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं। इसके लिए निविदा प्रक्रिया और दूसरी जरूरी तैयारियां पहले से पूरी करने को कहा गया है…ताकि बारिश खत्म होने के बाद सड़क निर्माण और मरम्मत में देरी न हो।
पुरानी पीएमजीएसवाई सड़कों पर भी होगा काम
बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी उन पुरानी सड़कों पर भी चर्चा हुई…जिनकी अनुरक्षण अवधि पूरी हो चुकी है। ऐसी सड़कों के नियमित रखरखाव में आ रही दिक्कतों को देखते हुए सरकार की ओर से आवश्यक बजट उपलब्ध कराने पर विचार किया गया।
नगर निकायों को भी मिलेगा बजट
शहरी क्षेत्रों की खराब सड़कों को ठीक करने के लिए नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों को आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराने पर भी चर्चा हुई। इससे शहरों की सड़कों की मरम्मत और सुधार के काम को गति मिलने की उम्मीद है।
अक्टूबर से सड़कों का दौरा करेंगे सीएम
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वह अक्टूबर से प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों का सड़क मार्ग से दौरा करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सड़कों के सुधार की ठोस योजना तैयार करने और तय समय में काम पूरा करने के निर्देश दिए।
सरकार का लक्ष्य शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में सड़कों को बेहतर और आवाजाही के लिए सुगम बनाना है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बाजपुर में मौसम की मार से फसलें और बाग प्रभावित, सीएम धामी ने लिया जायजा धामी, आकलन के दिए निर्देश
उत्तराखंड में 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट के लिए मिलेंगे पैसे, सीएम धामी की घोषणा पर कार्रवाई के निर्देश जारी
उत्तराखंड: दिल्ली में CJP का प्रदर्शन, देहरादून की जनशताब्दी समेत कई ट्रेनें रद्द
सीएम धामी ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य को दी बधाई, जानिए क्या उम्मीद जताई
नैनीताल : BYKE और स्कूटी दो दिन कैंची धाम में नो एंट्री, ट्रैफिक प्लान लागू
हल्द्वानी: प्रभु श्रीराम की बारात में शामिल होंगे सीएम धामी? समिति ने दिया न्योता, जानिए कब निकलेगी शोभायात्रा
उत्तराखंड: सनसनी: पत्नी को मौत के घाट उताराः गृह क्लेश के दौरान किया हमला, गर्दन व पीठ पर किए कई वार, पति फरार
हल्द्वानी में व्यापारियों के लिए सीएम धामी ने की 8 घोषणाएं, एक क्लिक में पढ़िए
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं करेगा जीएसटी विभाग, मंडी शुल्क पर भी होगा पुनर्विचार: मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड के युवाओं को विदेश में नौकरी दिला रही धामी सरकार, 106 को मिल चुका रोजगार 
