Rudrpur News- देवभूमि उत्तराखंड में रिश्तों को तार तार करने का मामला प्रकाश में आया है। जहा एक कलयुगी पिता ने अपनी दो नाबालिक बेटियो को अपनी हवस का शिकार बना लिया। घटना का खुलासा तब हुआ जब कुछ दिन पूर्व आरोपी द्वारा अपने 14 साल की बेटी से दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को सौंपी तहरीर में पंतनगर निवासी एक महिला ने बताया की वह और उसका पति पंतनगर में ठेका मजदूरी करते है। तीन दिन पूर्व वह काम पर गई थी घर पर उसकी छोटी बेटी थी शाम को जब वह घर लौटी तो बेटी ने बताया की उसके पिता द्वारा उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की मां ने बताया की नवंबर माह में वह किच्छा रिश्तेदारी में गई हुई थी इस दौरा आरोपी पति ने बड़ी बेटी को भी अपनी हवस का शिकार बनाया। उस वक्त लोक लाज की वजह से वह चुप रही लेकिन अब छोटी बेटी के साथ भी दुष्कर्म करने पर वह थाने पहुंची। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रामनगर नगर पालिका में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, कमिश्नर दीपक रावत ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड: रामनगर में सड़कों का हाल देखने अचानक पहुंचे दीपक रावत, अधिकारियों को मिली साफ डेडलाइन
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा मिलेगा? अजय भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट, सरकार की तैयारी तेज
उत्तराखंड: रामनगर नगर पालिका के कामकाज पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के लिए बनाई समिति
चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड बनाने की ओर उत्तराखंड, बद्रीनाथ और गंगोत्री में बढ़ी भीड़
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड: रामनगर तहसील में मंडलायुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, दाखिल-खारिज के मामलों पर जताई नाराजगी
दिल्ली से लौटते ही आपातकालीन केंद्र पहुंचे CM धामी, 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू की ली जानकारी
गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर 
