Udham Singh Nagar News- उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से बड़ी खबर सामने आई है यहां नानकमत्ता क्षेत्र में वन विभाग द्वारा गुलदार को पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरे में गुलदार तो नहीं फंसा अलबत्ता एक विशालकाय मगरमच्छ कैद हो गया। पिंजरे में फंसे मगरमच्छ को देखने के लिए ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा , सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पिंजरे से निकालकर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक विगत 26 सितम्बर को बिडौरा निवासी चार वर्षीय लवजीत सिंह को गुलदार उठा ले गया था। बाद में किशोर का शव जंगल में बरामद किया गया। घटना के उपरांत ग्रामीणों में आक्रोश के साथ ही समूचे क्षेत्र में दहशत व्याप्त हो गई ,ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की थी। जिसके बाद वन विभाग ने ग्राम बिडौरा में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाये है।
वन विभाग द्वारा लगाये गये पिंजरों में अभी तक गुलदार तो नहीं फंसा, अलबत्ता बीती रात खकरा नदी से निकलकर एक विशालकाय मगरमच्छ पिंजरे में कैद गया। मगरमच्छ को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गई, सूचना पर वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची , और मगरमच्छ को सुरक्षित पिंजरे से बाहर निकाल कर नदी में छोड़ दिया। वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि गुलदार को पकड़ने के लिए सर्च अभियान जारी है ,उन्होंने बताया संभावित स्थान में पिंजरे लगाए गए हैं जिसमें देर रात एक मगरमच्छ फंस गया था जिसे सुरक्षित उसके वास स्थल में छोड़ दिया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : टकराई बाइक नाबालिग की गर्दन में घुसा लोहे का एंगल, दर्दनाक मौत
नैनीताल में बड़ा हादसा: पलटी बस, एक की मौत, SDRF ने चलाया त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन
उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी 

