लच्छीवाला टोल प्लाजा पर पहुंचा हाथी, कार वाला बाल-बाल बचा
देहरादून: देहरादून में लच्छीवाला टोल प्लाजा पर शनिवार शाम एक हाथी ने अचानक हंगामा मचा दिया। करीब 7:15 बजे लच्छीवाला नेचर पार्क की ओर से निकलकर हाथी टोल प्लाजा के पास आ पहुंचा। उस समय टोल पर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी। हाथी पहले टोल कार्यालय के नजदीक पहुंचा, फिर मुड़कर वीआईपी लेन में लगे बैरियर को गिरा दिया और सड़क पार करते हुए जंगल की ओर बढ़ने लगा।

इसी दौरान एक कार ने हाथी के सामने से निकलने की कोशिश की। यह देख हाथी भड़क गया और अपनी सूंड से कार को धक्का दे मारा। धक्के की ताकत से कार का पिछला शीशा टूट गया। अचानक हुए हमले से कार में बैठे चारों लोग घबरा गए और चीखने लगे। सौभाग्य से हाथी ने दोबारा हमला नहीं किया और कुछ देर बाद शांति से जंगल की ओर लौट गया।
यह इलाका हाथियों के प्राकृतिक कॉरिडोर में आता है, जहां वे अक्सर एक जंगल से दूसरे जंगल की ओर आते-जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां हाथियों पर वीडियो बनाने और उनके पास जाकर छेड़छाड़ करने जैसी घटनाएं उन्हें चिढ़ा रही हैं, जिससे कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। पूर्व में भी इस क्षेत्र में हाथियों के हमले हो चुके हैं। शनिवार की घटना के बाद वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और हाथी को सुरक्षित उसके रास्ते की ओर भेज दिया।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :दोस्त की बहन को झांसा देकर दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड : शैलेश मटियानी शैक्षिक पुरस्कार से सम्मानित हुए ये 19 शिक्षक
उत्तराखंड में शुरू हुई नंदा देवी की बड़ी जात, कुरुड़ से कैलाश रवाना हुई यात्रा
हल्द्वानी बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला, सुप्रीम कोर्ट में 9 सितंबर को आ सकता है फैसला
उत्तराखंड: पहाड़ी फलों से जैम-चटनी बनाकर आत्मनिर्भर बन रहीं हल्द्वानी की महिलाएं, बड़े शहरों तक पहुंच रहे उत्पाद
31 साल से लटका जमीन का मामला पहुंचा जनसुनवाई में, दीपक रावत ने अफसरों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
CM धामी ने पूर्वोत्तर के युवाओं से कहा- ‘देवभूमि उत्तराखंड आपका अपना घर है’, बोले- युवा शक्ति ही विकसित भारत की ताकत
उत्तराखंड: सवा दो साल से अधिसूचना का इंतजार, बिंदुखत्ता में 22वें दिन भी जारी रही पदयात्रा
उत्तराखंड में मदरसों पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन, देहरादून में 3 और हल्द्वानी में 2 पर कार्रवाई
BJP की बड़ी तैयारी, हल्द्वानी में 10 सितंबर को जुटेंगे 5 हजार पूर्व सैनिक; नितिन नवीन रहेंगे मौजूद 
