जाली आधार, पैन कार्ड बनाने वाले जनसेवा केंद्र का पर्दाफाश
रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप के मछली बाजार में चल रहा था फर्जीवाडा
रुद्रपुर। पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने फर्जी आधार और पैन कार्ड बनाने वाले जनसेवा केंद्र का पर्दाफाश किया है।
रामपुर का रहने वाला युवक ट्रांजिट कैंप के मछली बाजार में लंबे समय से बगैर पंजीकरण के जनसेवा केंद्र चलाकर फर्जीवाड़े का खेल खेल रहा था। उसके कब्जे से भारी मात्रा में आधार कार्ड, पैन कार्ड, फर्जी अंकतालिकाएं और इनको बनाने के इलेक्ट्रिक उपकरण बरामद हुए हैं।
बुधवार को पुलिस बहुउद्देश्यीय भवन में एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि 17 फरवरी को ट्रांजिट कैंप पुलिस और एसटीएफ ने मछली बाजार में गंगवार जनसेवा केंद्र पर छापा मारा। यहां फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड व शैक्षिक प्रमाणपत्र तैयार किए जा रहे थे। उन्होंने बताया कि मौके से ग्राम पंचौरा, थाना पटवाई, रामपुर (उप्र.) व हाल में गड्ढा कॉलोनी शिमला बहादुर निवासी चेतन
कुमार (21) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह पिक्सेललैब एप्लीकेशन के माध्यम से कस्टमर की फोटो, नाम व पता एडिट कर फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और अंकतालिकाएं तैयार करता था जिन्हें सिडकुल क्षेत्र की कंपनियों में नौकरी के लिए प्रयोग किया जाता था।
पुलिस को दुकान और मोबाइल की जांच में बड़ी संख्या में फर्जी दस्तावेज, कूटरचित अंकतालिकाएं और डिजिटल प्रतियां मिलीं। कंप्यूटर स्क्रीन पर भी फर्जी मार्कशीट की प्रतियां मिली हैं। अभियुक्त के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
पुलिस व एसटीएफ की गुडविल से बड़ा फर्जीवाड़ा पकड़ा गया है। कुछ अन्य लोग हमारी रडार पर हैं। गलत काम करने वालों पर कार्रवाई होगी। – अजय सिंह, एसएसपी, एसटीएफ

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में फिर कांपी धरती! यहाँ भूकंप के झटकों से घरों से बाहर निकले लोग
उत्तराखंड: सहस्त्रधारा में गहरी खाई में गिरा व्यक्ति, मौत!
उत्तराखंड: नाबालिग को भगाकर ले जाने वाला आरोपी दबोचा, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
उत्तराखंड: यहाँ अचानक भड़की हिंसा, घर में घुसकर हमला…महिलाएं भी नहीं बचीं!
देहरादून : (बड़ी खबर) खनन विभाग की बड़ी उपलब्धि, तोड़े सारे रिकॉर्ड
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीनपानी से मंगलपड़ाव तक 227 अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी
देहरादून :(बड़ी खबर ) सीआरपी और बीआरपी के पदों के लिए Update
उत्तराखंड: बाढ़ से बचाव को बड़ा प्लान तैयार, जानिए क्या करने जा रहा है प्रशासन
हल्द्वानी : सूर्पनखा नासिका छेदन व सीता हरण की लीला ने सभी को रोमांचित किया
उत्तराखंड: भूस्खलन प्रभावित सड़कों के लिए 461 करोड़ मंजूर, सीएम धामी ने जताया आभार 
