उत्तराखंड- मुझ पर ससुराली घर जमाई बनने का दबाव बना रहे है, Video परिजनों को भेज लापता हुआ युवक

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

ROORKEE NEWS- इन दिनों आत्महत्याओं का एक ट्रेंड जैसा उत्तराखंड में चल रहा है। हर जिले से आत्महत्याओं की खबरें आ रही है। अब रूडक़ी के भगवानपुर से एक मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने अपने ही ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक वीडियो बनाया है। इसके बाद यह वीडियो परिजनों को भेजकर आत्महत्या करने की बात भी कही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहाँ छात्र का अपहरण कर जंगल में किया कांड

ससुरालियों पर लगाया आरोप
विगत दिवस मंगलवार को युवक ने एक वीडियो परिजनों और रिश्तेदारों को भेजी। जिसके बाद युवक लापता है। वीडियो मिलने और युवक के लापता होने के बाद परिजनों ने थाना भगवानपुर कोतवाली गंगनहर और कोतवाली मंगलौर में तहरीर दी है। साथ ही युवक की तलाश कर रहे हैं। वायरल वीडियो में सहारनपुर निवासी अपने ससुरालियों पर आरोप लगा रहा है कि वह उस पर घर जमाई बनने का दबाव बना रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड भाजपा का बढ़ा कद, दूसरे राज्यों में जिम्मेदारी, स्टार प्रचारक के रूप में जाएंगे सीएम धामी

गंगनहर के बाद मिली अंतिम लोकेशन
इसके अलावा युवक वीडियो में कह रहा है कि उसकी पत्नी गर्भवती है और ससुराल वाले उसकी डिलीवरी सहारनपुर में करवाने का दबाव बनाकर परेशान कर रहे हैं। इसके बाद युवक वीडियो बनाकर लापता हो गया। पुलिस में तहरीर मिलने के बाद जब पुलिस ने युवक की लोकेशन ट्रेस की तो उसकी आखिरी लोकेशन रुडक़ी गंगनहर के पास मिली है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि युवक ने गंगनहर में कूदकर आत्महत्या कर ली है। फिलहाल युवक की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें