- पौड़ी पुलिस ने गैंग बनाकर सोने की चेन झपटने वाली राजस्थान की 02 शातिर महिला लुटेरों को धर दबोचा,राजस्थान भागने की फिराक में थी महिला लुटेरे।
कोटद्वार–कांति देवी पत्नी स्व0 सुरेश सिंह, निवासी मोहनपुर पो0 भागूवाला, कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल ने कोतवाली कोटद्वार पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि 03 अज्ञात महिलाओं ने वादिनी की 02 सोने की चेन झप्पटा मारकर लूट ली है। इस शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली कोटद्वार पर मु0अ0सं0- 157/2024, धारा 392 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा लूट की घटना को गम्भीरता से लेते हुये अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी कर घटना का अनावरण करने हेतु प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार को टीम गठित करने हेतु निर्देशित किया गया।
निर्गत निर्देशों को क्रम में गठित पुलिस टीम द्वारा ठोस साक्ष्य संकलन व कुशल सुरागरसी पतारसी कर अथक प्रयासों से उक्त अभियोग में संलिप्त महिला अभियुक्ता 1- करिश्मा पुत्री चन्दू, 2- निशा कुमारी पुत्री होती लाल को पुलिन्दा तिराहा कोटद्वार के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार शुदा महिला अभियुक्ताओं को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।
पूछताछ में अभियुक्ताओं के द्वारा बताया गया कि उनके साथ एक अन्य महिला सोनी पत्नी श्री विशाल भी थी जो लूट का माल लेकर राजस्थान चली गयी है जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम प्रयासरत है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मियों पर सुनवाई, कोर्ट में क्या चला पूरा मामला? जानिए
उत्तराखंड: यहाँ 90 लाख की हुई बड़ी चोरी, उद्योगपति का घर खंगाल गए चोर
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में खाने की शिकायत? तुरंत इस टोल फ्री नंबर पर करें कॉल
उत्तराखंड: सीएम धामी का निरीक्षण, बोले…काम चाहिए रिजल्ट के साथ, देरी नहीं चलेगी
उत्तराखंड: यहाँ ट्रक से भिड़ी कार, महिला की जान गई, सात लोग अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: पहाड़ भी तपे, मैदान भी झुलसे उत्तराखंड में गर्मी का डबल अटैक
उत्तराखंड: कमर्शियल वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर, ग्रीन कार्ड ऑनलाइन शुरू
उत्तराखंड: वन योजनाओं पर कड़ा रुख, मुख्य सचिव बोले…रिपोर्ट नहीं, रिजल्ट चाहिए
उत्तराखंड: हीट वेब को लेकर आए दिशा निर्देश
उत्तराखंड: कल खुलेंगे बाबा केदार के कपाट, सीएम धामी करेंगे पूजा-अर्चना 
