- नैनीताल होटल में चैक आउट से पहले नकली डेड बॉडी बनाकर प्रैंक करना 03 स्टूडेंट्स को पड़ा भारी,पुलिस तीनों को खोज लाई, हुई कार्यवाही
आज नैनीताल स्थित एक होटल में रूकने आये 3 छात्रों द्वारा चैक आउट करने से पहले सफ़ेद चादर में लपेट कर डेड बॉडी बनाकर चैक आउट कर चले गये। सफाई कर्मचारी जब रूम साफ करने आये तो बैड में सफेद चादर में लिपटी डेड बाॅडी देख घबराकर पुलिस को सूचित किया गया।
पुलिस को सूचना मिलने पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक श्री हरपाल सिंह, उ0नि0 प्रियंका, म0का0 पूनम कोरंगा, का0 बृजमोहन मौके पर पहुॅचे, चैक किये जाने पर बैड पर सफेद चादर में सॉस लगा कर, तकिये लपेट कर डैड बाॅडी दिखाने का प्रयास किया गया था। जो कि अनुचित प्रैंक था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा उक्त कृत्य करने वालों का शीघ्र पता लगाकर कार्यवाही करने हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मल्लीताल को निर्देश किया गया।
निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मल्लीताल ल हरपाल सिंह द्वारा कार्यवाही करते हुए होटल मालिक से पूछताछ की गयी तो उस कमरे में 03 लोग रूके थें। सीसीटीवी एवं पूछताछ पर तीनों को रूम से भागते हुए देखा गया। सर्विलास की मदद से उनका लोकेशन मुक्तेश्वर मालूम हुआ। मुक्तेश्वर थाना प्रभारी को कार्यवाही हेतु सूचित किया गया। तीनों छात्रों द्वारा नकली डेड बॉडी बनाकर पुलिस को गुमराह किया और आपातकालीन सेवाओं में बाधा उत्पन्न की। इनका पता लगाकर तीनों को थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर द्वारा थाना लाकर धारा- 81 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए नगद धनराशि जमा करवाकर दण्डित किया गया। साथ ही उन्हें कड़ी चेतावनी।भी दी गई है।
नागरिकों से अपील-
नैनीताल पुलिस की सभी नागरिकों से अपील है कि वे ऐसी अनुचित और गैर जिम्मेदाराना हरकतों से दूर रहें। इस प्रकार की गतिविधियाँ न केवल कानूनी रूप से दंडनीय हैं, बल्कि इससे वास्तविक आपातकालीन सेवाओं में भी बाधा उत्पन्न होती है, जिससे अन्य जरूरतमंद लोगों की जान को खतरा हो सकता है।कार्यवाही-
1- देवाशीष नायक पुत्र चन्द्र मणि नायक निवासी- 317 जी न्या खण्ड 3 इन्द्रापुरम गाजियाबाद उ0नि0
2-उज्जवल भारद्वाज पुत्र प्रदीप कुमार भारद्वाज निवासी- बी-32 शालीमार गार्डन साहिबाबाद , दिल्ली
3- दिव्या सोन पुत्री लोकेन्द्र कुमार सौन निवासी- 91 एफ2 शालीमार गार्डन दिल्ली
ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला
26-27 सितंबर को उत्तराखंड में रहें सावधान! सीएम धामी ने दिए 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश
उत्तराखंड: पेंशनरों और सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, बैंक हड़ताल से पहले खाते में आएगा भुगतान
उत्तराखंड: 12 साल की उम्र से पिता करता रहा यौन शोषण! बेटी ने मां को बताई पूरी बात, फिर पहुंची एसएसपी के पास
सीएम धामी की पैरवी के बाद उत्तराखंड में सड़क परियोजनाओं को मंजूरी, 1490 गांव होंगे कनेक्ट
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
सीएम धामी ने खटीमा में दिखाई 15 वाहनों को हरी झंडी, स्वच्छता व्यवस्था को लेकर दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड में यहाँ सुहागरात पर नई नवेली दुल्हन ने किया कांड, सुबह दूल्हे के परिवार के उड़ गए होश 
