- शराब पीकर कालेज आया प्रोफेसर, बेरीनाग संबद्ध
हल्द्वानी : एमबीपीजी कालेज में बार-बार शराब पीकर कालेज आना कामर्स विभाग के एक प्रोफेसर को महंगा पड़ गया। मेडिकल जांच में शराब की पुष्टि होने के बाद प्राचार्य के पत्र पर निदेशक ने प्रोफेसर को बेरीनाग डिग्री कालेज में अटैच कर दिया।
प्राचार्य डा. एनएस बनकोटी ने बताया कि मंगलवार को कामर्स विभाग के एक प्रोफेसर शराब पीकर कालेज पहुंच गए। कालेज में वह गलत हरकतें करने लगे। इससे छात्र-छात्राएं असहज महसूस करने लगे। वह पूर्व में कई बार ऐसा कर चुके हैं। इसके लिए उन्हें तीन बार नोटिस भी
दिया जा चुका है। चेतावनी के बावजूद जब वह सुबह शराब पीकर आए तो शिक्षकों के साथ उन्हें बेस अस्पताल भेजकर मेडिकल कराया गया। जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। जिसके बाद प्रोफेसर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए विभागीय आदेश बनाकर उच्च शिक्षा निदेशक को भेजा गया। जिसमें उन्होंने प्रोफेसर को कालेज की व्यवस्थाओं के लिए खतरा बताते हुए उन्हें अन्य जगह संबद्ध करने का अनुरोध किया। प्राचार्य के पत्र पर निदेशक डा. सीडी सुंठा ने उन्हें बेरीनाग डिग्री कालेज में संबद्ध कर दिया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किये पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर
देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड में SIT की जांच से सजा तक, पुलिस ने साझा की अहम जानकारी
नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 17 प्रतिष्ठानों पर 3.45 लाख रुपये का अर्थदंड 
