विकासनगर के कल्याणपुर में गोलीकांड, युवक की मौत, महिला घायल
विकासनगर। विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के कल्याणपुर में बुधवार को हुई गोलीबारी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। एक कमरे में युवक का शव मिला, जबकि एक महिला गोली लगने से गंभीर रूप से घायल मिली। घायल महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
मृतक की पहचान कमलेश निवासी चकराता के रूप में हुई है। वहीं घायल महिला संगीता निवासी त्यूणी बताई जा रही है, जिसका लेहमन अस्पताल में इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार महिला की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, कमरे से अचानक गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो कमलेश खून से लथपथ मृत पड़ा था, जबकि संगीता गंभीर रूप से घायल मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक ने पहले महिला को गोली मारी और उसके बाद स्वयं को गोली मार ली। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कमलेश का संगीता के यहां अक्सर आना-जाना था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



संकट की घड़ी में श्रमिकों के साथ खड़े दिखे CM धामी, खराब मौसम के बीच पहुंचे घटनास्थल
चमोली टनल हादसा: CM धामी ने लिया ग्राउंड अपडेट, रेस्क्यू टीमों को दिए सख्त निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) ये 14 अधिकारी होंगे सम्मानित
उत्तराखंड : यहां 14 साल की किशोरी हुई गर्भवती, ऐसे खुला मामला
देहरादून :(बड़ी खबर) 208 पुलिस कर्मी बने ASI, प्रमोशन के साथ यहां हुआ तबादला, लिस्ट जारी
चमोली सुरंग हादसा: नौ श्रमिकों की मौत…छह अब भी लापता, पानी और दलदल ने रोका रेस्क्यू
पीपलकोटी टनल हादसे पर सीएम धामी ने संभाली कमान, 16 मजदूरों का रेस्क्यू; बाकी को निकालने के लिए अभियान जारी
पीपलकोटी टनल हादसा: आखिर कैसे और क्यों फंसे मजदूर? मलबा-पानी घुसने के बाद शुरू हुआ रेस्क्यू
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) भारी बारिश के अलर्ट के चलते स्कूलों में छुट्टी 
