हरिद्वार: दो साधुओं की हत्या का सनसनीखेज खुलासा: ब्लैकमेल और मंदिर विवाद बना कत्ल की वजह, 3 गिरफ्तार, 1 फरार”
हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र के शिवगढ़ गांव में दो साधुओं सेवागिरी और पारसगिरी की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हरिद्वार के एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी उत्तमगिरी अभी फरार है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और मंदिर में लगे सात सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ है।
एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि मृतक साधु कथित तौर पर उत्तमगिरी को ब्लैकमेल कर रहे थे। आरोप है कि वे उत्तमगिरी और
अखिलगिरी के बीच कथित निजी संबंधों की जानकारी सार्वजनिक करने की धमकी देकर मंदिर का कब्जा अपने पक्ष में करने का दबाव बना रहे थे। इसी विवाद के चलते आरोपियों ने पहले दोनों साधुओं को पगड़ी पहनाकर पुजारी बनाया और रात में सोने के दौरान उनकी हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी उत्तमगिरी की तलाश जारी है। विवेचना जल्द पूरी कर समय पर न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा ताकि आरोपियों को शीघ्र सजा दिलाई जा सके। इस हत्याकांड का सफल खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी ने इनाम देने की भी घोषणा की है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा
उत्तराखंड: रेखा आर्या मामले में नया अपडेट, SIT ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान
हल्द्वानी : संजय विहार में 300 मीटर सीसी सड़क की ऊपरी परत बिछाने का कार्य शुरू, 40 परिवारों को मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल, बीच शो में मंच पर हुआ विवाद 
