uttarkashi

उत्तराखंड: यहाँ अंगीठी जलाकर सोने से एक की मौत, दूसरा गंभीर

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

उत्तरकाशी : उत्तरकाशी के चामकोट में अंगीठी जलाने से दम घुटने की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों व्यक्ति लंबे समय से चामकोट में निर्माणाधीन भवन में मिस्त्री का काम कर रहे थे और उसी भवन में कमरा लेकर रह रहे थे।

पुलिस के अनुसार प्रमोद जोशी (37) पुत्र नत्थी जोशी, डुंडा निवासी कमरे में सोते समय अंगीठी जलाने के कारण दम घुटने से मौके पर ही मृत पाया गया। उनका साथी सुरेश चंद (38) पुत्र बिंदी लाल गंभीर हालत में जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर दरवाजा खोला और घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की हेमा ने घर से शुरू किया मोमबत्तियों का कारोबार, आज खुद भी कमा रहीं और दूसरों को भी दे रहीं रोजगार

उत्तरकाशी आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दुल गुंसाई ने लोगों से अपील की है कि सोने से पहले कोयले की अंगीठी बुझा दे…खिड़की खुली रखें या हवादार जगह पर ही अंगीठी जलाएं। उन्होंने चेताया कि अंगीठी से निकलने वाली जहरीली गैस और आग दोनों ही जानलेवा साबित हो सकती हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें