उत्तरकाशी : उत्तरकाशी के जरड़ा गांव में बकरी चुगाने गए दो ग्रामीणों पर गुलदार ने हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना यमुनोत्री हाईवे के समीप बर्नीगाड गंगनानी धारा के जंगलों में हुई।
स्थानीय निवासियों के अनुसार जरड़ा गांव के अभी सिंह और पीनाठिया सिंह बकरी चराने गए थे तभी गुलदार ने अचानक हमला कर दिया। बचाव के प्रयास में साथी पर भी हमला हुआ। शोर मचाने पर गुलदार जंगल की ओर भाग गया।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया। उप प्रभागीय वनाधिकारी साधु लाल पलियाल ने बताया कि घायलों को मुआवजे की प्रक्रिया के तहत राहत दी जाएगी और क्षेत्र में गस्ती बढ़ाई जाएगी।
सामाजिक कार्यकर्ता प्रताप चौहान ने पीड़ितों के लिए तुरंत मुआवजे की मांग की। घटना के बाद बर्नीगाड कस्बे में दहशत का माहौल बना हुआ है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर
हल्द्वानी :मैक्स अस्पताल में हल्द्वानी के दो मरीजों के जटिल कैंसर का सफल उपचार
उत्तराखण्ड: रामनगर मे दो अवैध मजारों पर चला धामी सरकार का बुलडोजर
देहरादून : मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल पर शिकंजा कसने की तैयारी, कंपनी के दस्तावेजों की जांच तेज
हल्द्वानी के होटल में रुकने युवक की मौत, शक्तिवर्धक दवाओं के ओवरडोज का संदेह
उत्तराखंड: यहां रात दो हादसों में दो छात्रों की मौत, दो युवक घायल
देहरादून :सचिवालय में महिला अधिकारी से छेड़छाड़ का आरोप, उपनल कर्मचारी की पिटाई के बाद सरेंडर
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल; पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार 
