हल्द्वानी : राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी पहल “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत प्रदेशभर में 45 दिनों तक विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से जिला स्तर के 23 विभागों की 125 जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है और पात्र लोगों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।
मीडिया सेंटर हल्द्वानी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए संयुक्त निदेशक सूचना डॉ. नितिन उपाध्याय ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य सरकार को सीधे ग्राम और न्याय पंचायत स्तर तक पहुंचाना है….ताकि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके और कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि शिविरों में विभिन्न विभाग एक ही मंच पर सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं।
इस दौरान डॉ. उपाध्याय ने पत्रकारों की समस्याएं भी सुनीं। पत्रकारों ने बच्चों की शिक्षा और वाहन ऋण, सूचना विभाग की वेबसाइट से जुड़ी तकनीकी दिक्कतों, स्वास्थ्य शिविर और आयुष्मान कार्ड निर्माण जैसे मुद्दे उठाए। संयुक्त निदेशक ने सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि विभागीय स्तर पर शीघ्र प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
उन्होंने मीडिया से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग की अपील भी की।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सांसद अजय भट्ट की अध्यक्षता में दिशा बैठक, योजनाओं पर सख्त निर्देश
जनगणना-2027: अब घर बैठे करें स्व-गणना, कमिश्नर दीपक रावत की अपील
उत्तराखंड: DM के निर्देश पर छापेमारी, शराब दुकानों पर ओवररेटिंग में लाखों का जुर्माना वसूला
लालकुआं से रामनगर तक योजनाओं पर नजर, CM धामी ने प्रगति तेज करने को कहा
उत्तराखंड : यहाँ थाने में महिला दरोगा से मारपीट, दंपति गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) सरकारी वाहन चालकों के 72 पदों पर भर्ती
देहरादून :(बड़ी खबर) 106 दरोगाओ के तबदले, चढ़ेंगे पहाड़
उत्तराखंड: STF की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की बिजली तार चोरी का खुलासा
उत्तराखंड: सीएम धामी ने खुद की स्व-गणना, डिजिटल जनगणना की शुरुआत
उत्तराखंड: कल नैनीताल पहुंचेंगे CM धामी, अधिकारियों संग कानून व्यवस्था पर करेंगे चर्चा 
