रामनगर: बुधवार सुबह ग्राम पूछड़ी क्षेत्र में एक मजदूर की आग में झुलसने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।
मृतक की पहचान पन्नालाल के रूप में हुई है….जो गांव में किराये के मकान में अकेला रहता था और मजदूरी कर अपना गुजर-बसर करता था। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात वह गांव के कुछ लोगों के साथ घर के बाहर आग ताप रहा था। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया।

बुधवार सुबह जब उसके साथी मजदूर उसे काम पर ले जाने पहुंचे और काफी देर तक आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला….तो उन्होंने कमरे के अंदर जाकर देखा। अंदर रसोई में पन्नालाल जली हुई हालत में जमीन पर पड़ा मिला…उसकी मौत हो चुकी थी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) 9 अक्टूबर को हल्द्वानी में होगा व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी होंगे मुख्य अतिथि
उत्तराखंड : यहां बेकाबू कार ने दो मासूम भाइयों को कुचला, एक की मौत
अल्मोड़ा: यहां ततैयों का दंपती पर हमला, पति ने तोड़ा दम
बागेश्वर : कक्षा 2 के छात्र गोलू पुरी पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य
लालकुआं :(दुखद) यहां सड़क हादसे में युवक की मौत, घर में कोहराम
खटीमा में CM धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल के लिए 10 करोड़ का ऐलान, देशभर से पहुंचे कलाकार
उत्तराखंड: खटीमा के एकलव्य विद्यालय के लिए 10 करोड़ का ऐलान, हॉस्टल का काम भी जल्द होगा शुरू
खटीमा में सजा जनजातीय संस्कृति का रंगमंच, CM धामी ने बजाया ढोल, जुएल ओराम ने किया बड़ा ऐलान
उत्तराखंड: CM धामी ने बनबसा-टनकपुर के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएं
अब देहरादून तक सीमित नहीं रहेगी कैबिनेट, बनबसा से धामी सरकार ने दिया बड़ा संदेश 
