उत्तराखंड- उधम सिंह नगर के सितारगंज स्थित केंद्रीय कारागार में जेल अधीक्षक द्वारा की गई औरचक चेकिंग में जेल के खाली मैदान में साठ मोबाइल और उनके चार्जर जमीन में गड़े मिले। जेल अधीक्षक ने सितारगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया हैं।
सितारगंज कोतवाली क्षेत्र में स्थित सेंट्रल जेल में सात सितंबर को मिली सूचना के आधार पर जेल अधीक्षक द्वारा सेंट्रल जेल में औचक निरीक्षण किया गया जिसके दौरान उन्हें सेंट्रल जेल के मैदान में जमीन में गड़े हुए विभिन्न कंपनियों के 60 के लगभग मोबाइल और उनके चार्जर मिले थे।
जेल अधीक्षक द्वारा इस पूरे घटनाक्रम की सूचना एसएसपी उधम सिंह नगर को दी गई जिस पर सितारगंज कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
वही के आला अधिकारियों ने भारी पुलिस बल साथ और डॉग स्क्वायड ने पूरे सेंट्रल जेल का चेकिंग अभियान चलाया।
जिसके बारे में एसपी सिटी रूद्रपुर मनोज कत्याल का कहना है कि जेल अधीक्षक द्वारा सूचना दी गई थी जिसके आधार पर सितारगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है साथ ही इस मामले की तफ्तीश की जा रही है कि इतने सारे मोबाइल जेल के अंदर कहां से पहुंचे इसमें दोषी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
वही नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा सीट से सांसद व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट का कहना है की सेंट्रल जेल में मिले मोबाइलों की जांच के लिए पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं इसकी रिपोर्ट दो से 3 दिन के भीतर आ जाएगी जिसके बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी:(बड़ी खबर) विधानसभा चुनाव में कूदे शंकर कोरंगा ने किया ‘Gen-Z संवाद, टिकट पर बोले
उत्तराखंड: 2 महीने पहले हुई थी शादी, आज हो गई संदिग्ध मौत
हल्द्वानी : मीडिया 11 ने भाजपा युवा मोर्चा को 7 विकेट से हराया, रक्षित टंडन की नाबाद 31 रनों की पारी बनी जीत की हीरो
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश 

