देहरादून: अपर सचिव गृह की जिम्मेदारी संभाल रहीं आईपीएस अधिकारी निवेदिता कुकरेती को विशेष सचिव गृह बनाया गया है। इस संबंध में गृह सचिव शैलेश बगौली ने आदेश जारी किए हैं। वर्ष 2008 बैच की आईपीएस अधिकारी निवेदिता कुकरेती इसी वर्ष आईजी पद पर पदोन्नत हुई हैं। इससे पहले वे कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक और पुलिस पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। वर्तमान में उनके पास एसडीआरएफ की जिम्मेदारी भी है। गृह विभाग और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय के उद्देश्य से उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। इससे पहले आईजी रिद्धिम अग्रवाल गृह विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थीं…जिन्हें पिछले वर्ष आईजी कुमाऊं की जिम्मेदारी दी गई थी।
वहीं आईजी सुनील कुमार मीणा को उत्तराखंड पुलिस का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। इस संबंध में डीजीपी दीपम सेठ ने सोमवार शाम आदेश जारी किए। वर्ष 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा वर्तमान में आईजी कानून व्यवस्था का प्रभार संभाल रहे हैं। वे प्रदेश के कई जिलों में कप्तान के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पुलिस मुख्यालय में उन्हें यह नई जिम्मेदारी संचार और समन्वय के लिहाज से अहम मानी जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चंपावत :(बड़ी खबर) कल स्कूलों में भारी बारिश के साथ छुट्टी
रुद्रपुर:(बड़ी खबर) भारी बारिश के चलते कल छुट्टी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भी छुट्टी
उत्तराखंड: (बड़ी खबर) इस जिले में कल भी छुट्टी
रुद्रपुर में युवती के लापता होने से हड़कंप परिवार की अपील- हमारी बेटी को ढूंढिए
उत्तराखंड में मौसम का रेड अलर्ट जैसा हाल स्कूल बंद सड़कें बंद प्रशासन हाई अलर्ट पर 

