Dehradun News- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ जन जागरूकता फैलाये जाने हेतु तैयार किये गये वीडियोगीत ‘‘नकर-नकर भ्रष्टाचार, सख्त हैरे यो सरकार’’ गीत का विमोचन किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस गीत के माध्यम से सरकार द्वारा सुशासन की दिशा में किये जा रहे कार्यों को दिखाने का शानदार प्रयास किया गया है। सरकार द्वारा भ्रष्टाचारियों पर की जा रही कारवाई के प्रति जन जागरूकता फैलाने का अच्छा प्रयास गीत के माध्यम से किया गया है।
इस गीत में सरकार द्वारा भ्रष्टाचार और नकल के विरूद्ध अपनाये जा रहे सख्त रूख एवं जीरो टॉलरेंस की नीति को प्रदर्शित किया गया है। यह गीत गीतकार एवं गायक भूपेन्द्र बसेड़ा द्वारा क्षेत्रीय मिश्रित भाषा का उपयोग कर तैयार किया गया है। इस वीडियो गीत में मुख्य किरदार ओम तरोनी तथा सुश्री उर्वशी शाह द्वारा भूमिका निभायी गयी है तथा संगीत विक्की जुयाल द्वारा दिया गया है।
इस अवसर पर विधायक श्री मोहन सिंह मेहरा, सचिव श्री आर. मीनाक्षी सुदंरम्, महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी, एमडी पिटकुल श्री पी0सी0 ध्यानी, श्री ललित जोशी, श्री राजेन्द्र चौधरी, देवेन्द्र बिष्ट आदि उपस्थित थे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल : मां नंदा की भावुक विदाई
मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में कही बात, अब घर पहुंचा टैब; लवप्रीत के चेहरे पर छाई खुशी
उत्तराखंड: ज्योलिकोट दूषित पानी मामले में मुख्य सचिव सख्त, 15 दिन में पूरे प्रदेश की वाटर सप्लाई की होगी जांच
देहरादून : राम माधव बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रभारी, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को सह प्रभारी की जिम्मेदारी
सीएम धामी की सख्ती के बाद सड़कों की मरम्मत तेज, 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होगा उत्तराखंड
उत्तराखंड: कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर ठगी, इनाम के लालच में शिक्षक ने गंवाए 1.50 करोड़
उत्तराखंड: बुजुर्ग महिला की हत्या के बाद बाहर से लगाया ताला, पांच पुलिस टीमें जांच में जुटीं
ऋषिकेश घूमने वालों के लिए खुशखबरी, आज से गंगा में शुरू होगी राफ्टिंग
सांस की बदबू क्यों करती है परेशान? जानिए इसके कारण और आयुर्वेदिक उपायों से राहत पाने के तरीके
उत्तराखंड: यहां 3 किमी जाने के लिए विक्रम चालक ने एआरटीओ से मांग डाले 300 रुपए, हाथों हाथ हो गया बड़ा एक्शन 
