रुद्रप्रयाग- वर्ष 2023 की चारधाम हेतु श्री केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल, 2023 को प्रातः 6 बजकर 20 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। इसके साथ ही भगवान श्री केदारनाथ की चल विग्रह डोली श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान करने हेतु कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
श्री केदारनाथ-बदरीनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि 20 अप्रैल, 2023 को ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में सायं कालीन आरती के पश्चात् पूर्व परंपरा के अनुसार श्री भैरवनाथ की पूजा-अर्चना की जाएगी। उन्होंने बताया कि 21 अप्रैल को श्री केदारनाथ जी की उत्सव डोली ओंकारेश्वर मंदिर से प्रातः प्रस्थान कर रात्रि विश्राम हेतु विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंचेगी।
इसके बाद 22 अप्रैल को रात्रि विश्राम हेतु फाटा पहुंचेगी। 23 अप्रैल को रात्रि विश्राम हेतु गौरीमाई मंदिर मंदिर गौरीकुंड तथा 24 अप्रैल को रात्रि विश्राम हेतु केदारनाथ धाम पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि अगले दिन 25 अप्रैल, 2023 को प्रातः 6ः20 बजे वैदिक मंत्रोचारणों के साथ श्री केदारनाथ मंदिर तीर्थ यात्रियों व आम श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु खोल दिए जाएंगे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल : मां नंदा की भावुक विदाई
मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में कही बात, अब घर पहुंचा टैब; लवप्रीत के चेहरे पर छाई खुशी
उत्तराखंड: ज्योलिकोट दूषित पानी मामले में मुख्य सचिव सख्त, 15 दिन में पूरे प्रदेश की वाटर सप्लाई की होगी जांच
देहरादून : राम माधव बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रभारी, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को सह प्रभारी की जिम्मेदारी
सीएम धामी की सख्ती के बाद सड़कों की मरम्मत तेज, 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होगा उत्तराखंड
उत्तराखंड: कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर ठगी, इनाम के लालच में शिक्षक ने गंवाए 1.50 करोड़
उत्तराखंड: बुजुर्ग महिला की हत्या के बाद बाहर से लगाया ताला, पांच पुलिस टीमें जांच में जुटीं
ऋषिकेश घूमने वालों के लिए खुशखबरी, आज से गंगा में शुरू होगी राफ्टिंग
सांस की बदबू क्यों करती है परेशान? जानिए इसके कारण और आयुर्वेदिक उपायों से राहत पाने के तरीके
उत्तराखंड: यहां 3 किमी जाने के लिए विक्रम चालक ने एआरटीओ से मांग डाले 300 रुपए, हाथों हाथ हो गया बड़ा एक्शन 
