देहरादून- पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आज फिर अपने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा है। इससे पहले भी पूर्व सीएम हरीश रावत सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी राय और सरकार के खिलाफ आवाज उठाते रहते है। हरीश रावत उत्तराखंड में सोशल मीडिया पर रहने वाले सबसे सक्र्रिय नेताओं में से एक है। अब उन्होंने कोरोनाकाल में बांटे गये ऑक्सीमीटर को लेकर एक पोस्ट लिखी है। जो बेहद सुर्खियों में आई है।
अपनी फेसबुक की इस पोस्ट में जिसमें उन्होंने लिखा है। कि समाचार है कि #अल्मोड़ा में घटिया #ऑक्सीमीटर खरीदे गये हैं। कल मुझे #बागेश्वर से जो मेरे ही नाम राशि हैं, टेलीफोन आया था कि इधर जो ऑक्सीमीटर बांटे गये हैं, वह ऑक्सीमीटर अंगुली डालने पर जो रीडिंग दे रहे हैं और उंगली की जगह भिंडी डाल दो तो भी वही रीडिंग दे रहे हैं और उसमें #मेडइनचाइना लिखा हुआ है। कोरोना के नाम पर यदि सरकार द्वारा बांटे जा रहे सामान में यह गड़बड़ियां हैं तो इसकी गहरी छानबीन होनी चाहिये और ऐसे लोगों को कड़ी सजा मिलनी चाहिये।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 

