लालकुआं: क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट ने लालकुआं रेलवे स्टेशन से लालकुआं- बेंगलुरु स्पेशल एक्सप्रेस (05074) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन बिष्ट और नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी भी मौजूद रहे।
इस दौरान सांसद अजय भट्ट ने कहा कि वर्तमान में कुमाऊं क्षेत्र से मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, दिल्ली और भुज के लिए नियमित ट्रेनें चल रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही कुमाऊं से ‘बंदे भारत’ ट्रेन चलाने के लिए रेल मंत्रालय पर दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लालकुआं रेलवे स्टेशन का विस्तारीकरण कार्य प्रगति पर है और इसे उत्तराखंड का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा…जिससे पूरे देश के कोने-कोने को सुपरफास्ट रेलगाड़ियां चलाई जा सकेंगी।
इस अवसर पर विधायक डॉ. मोहन बिष्ट ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों का जिक्र किया। कार्यक्रम में एडीआरएम मनोज कुमार, सहायक वाणिज्य प्रबंधक राजेश कुशवाहा, सीडीओ प्रकाश कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी, स्थानीय नगर पंचायत सदस्य और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
सांसद अजय भट्ट ने रेलगाड़ी के शुभारंभ के बाद स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों की समस्याएं भी सुनी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : शादी समारोह के लिए डीएम ने व्यावसायिक सिलेंडरों के इस्तेमाल को लेकर दिए यह निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की तिथियां निर्धारित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कमरे में की आत्महत्या, हल्द्वानी के MBPG कॉलेज की छात्रा, एक मैसेज बना आखिरी संकेत..
सीएम धामी के निर्देश पर हल्द्वानी में एक्शन तेज, जलभराव से निपटने के लिए 3 दिन में डीपीआर तैयार करने के आदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) उपनल कर्मियों के लिए और आदेश जारी
उत्तराखंड: अब सुरक्षित होंगे वन्यजीव! 12 KM लंबा एशिया का सबसे बड़ा कॉरिडोर तैयार, जानिए खासियत
उत्तराखंड: 20 दिन में आदेश नहीं तो कार्रवाई तय! सीएम पुष्कर सिंह धामी का सख्त संदेश
हल्द्वानी: अंडर-18 बास्केटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन; ‘डाउनटाउन’ और ‘RBC’ की खिताबी जीत
देहरादून :(दुखद) सूचना विभाग कर्मी विनोद प्रसाद का आकस्मिक निधन
उत्तराखंड: आईएफएस संजीव चतुर्वेदी ने भत्तों की पूरी राशि दान की, पेश की मिसाल 
