police

उत्तराखंड बंद को लेकर पुलिस सतर्क, कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: आगामी 11 जनवरी 2026 को विभिन्न संगठनों द्वारा प्रस्तावित उत्तराखंड बंद को देखते हुए उत्तराखंड पुलिस ने प्रदेश भर में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आम जनमानस की सुरक्षा और सुविधा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल राजीव स्वरूप ने बताया कि बाजार क्षेत्रों, संवेदनशील स्थानों और प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है…ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचा जा सके और आम जनता को असुविधा न हो। पुलिस द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: कैंचीधाम के जाम पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सख्त, वैकल्पिक रास्ते और पार्किंग बनाने के दिए निर्देश
Ad

आईजी गढ़वाल ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन सभी का अधिकार है….लेकिन इसकी आड़ में कानून हाथ में लेने की किसी को भी अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने बंद में शामिल संगठनों और आम नागरिकों से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने और पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने पर दिखा खास नजारा, पाकिस्तान से भी पहुंचा 40 श्रद्धालुओं का जत्था

पुलिस ने वाहन चालकों, व्यापारियों और आम नागरिकों से भी आग्रह किया है कि वे ऐसा कोई कृत्य न करें जिससे कानून-व्यवस्था भंग हो या जनता को परेशानी का सामना करना पड़े। शांति और सौहार्द बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया है।

इसके साथ ही पुलिस प्रशासन ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ, अफवाह फैलाने वाली या उकसाने वाली पोस्ट से बचने की अपील की है। ऐसे मामलों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : लालकुआं को नगरपालिका या नगर निगम बनाने, रेलवे फाटक पर ROB, बस स्टेशन और नहरों के पुनर्निर्माण की उठाई गई मांग

पुलिस प्रशासन ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय पुलिस से संपर्क करें।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें