बधाई: उत्तराखंड की अधिकता_रौतेला अरुणाचल प्रदेश t20 क्रिकेट टीम में चयनित हो गई है। जिन्होंने अपने पिता को खोया लेकिन नहीं खोया होंसला और पा लिया बड़ा मुकाम।। बता दें मूल रूप से #बागेश्वर जिले के कांडा मैठरा गांव की निवासी अधिकता रौतेला का अरुणाचल प्रदेश की T20 क्रिकेट टीम में चयन हुआ है जिसके चलते अब वह कोलकाता में आयोजित होने वाले 17 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक बीसीसीआई सीनियर वूमन T20 ट्रॉफी का हिस्सा बनती हुई नजर आने वाली है। दरअसल अधिकता रौतेला वर्तमान में नैनीताल जिले के #रामनगर की पीरुमदारा क्षेत्र की रहने वाली है जिन्होंने अल्मोड़ा जिले से शिक्षा ग्रहण की है। अधिकता अपने पिता सूबेदार मेजर प्रताप सिंह रौतेला के निधन के बाद अपने परिवार के साथ पीरुमदारा में बस गई थी। इतना ही नहीं बल्कि अधिकता ने सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी निभाई इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उनकी मां पार्वती देवी के प्रोत्साहन और सेना में कार्यरत जीजा विक्रम नेगी के मार्गदर्शन में उन्होंने व्यवसायिक तौर पर क्रिकेट खेलना शुरू किया था तथा अभी तक वो राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में प्रतिभाग कर चुकी हैं। अधिकता की इस विशेष उपलब्धि के बाद से उन्हें लगातार बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) SSP मंजूनाथ की बड़ी कार्रवाई, ट्रैफिक इंस्पेक्टर लाइन हाजिर, ये है मामला
उत्तराखंड : विकास कार्यों में ढिलाई नहीं चलेगी! सांसद अजय भट्ट का सख्त रुख
उत्तराखंड: गंगा स्वच्छता और महाकुंभ पर बड़ा प्लान, CM धामी ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात
हल्द्वानी : (बधाई) शहर की बेबी मेहर कौर ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
उत्तराखंड : शिक्षा निदेशालय मारपीट केस में बड़ा एक्शन, आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए
IMD का अलर्ट: उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार
CAA के तहत उत्तराखंड में 153 लोगों को मिली भारत की नागरिकता
हन भागवत ने बताया समाज सुधार का फॉर्मूला, उत्तराखंड में दिया बड़ा संदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री के निर्देश – सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा के लिए बनेगी एसओपी
हल्द्वानी में कार्यकारी अध्यक्ष का स्वागत, संगठन को मिलेगी नई दिशा 

