किच्छा– उत्तराखंड के किच्छा में दो वर्षीय भांजे की हत्या कर खुदकुशी करने वाले मामा और भांजे का पुलिस ने शव बरामद किया । उधम सिंह नगर जिले के किच्छा स्थित Iट्रांजिट कैम्प थाना क्षेत्र से रविवार को भांजे को लेकर निकला मामा अरुण का शव मिला है । किच्छा के तीसरी मिल के पास सोमवार को अरुण का शव पेड़ से लटका हुआ मिला था। बताया जा रहा है कि अरुण ने ये भयानक कदम उठाने से पहले परिजनों को फोन कर भांजे को मारने की धमकी दी। जिसके बाद से ही किच्छा कोतवाली पुलिस और ट्राजित कैम्प पुलिस 2 साल के लल्ला को तलाशने में जुट गई।
मंगलवार शाम लल्ला का शव तीसरी मिल के पास कूड़े के ढेर से बरामद हुआ। शव मिलने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतक अरुण रविवार को बच्चे को घर से लेकर निकला था। देर शाम जब उसने अपने घर पर फोन कर बताया कि वह बच्चे को मार देगा, तब परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की । इसे बाद से ही अरुण का फोन बंद आ रहा था। सोमवार की सुबह परिजनों ने घटना की जानकारी ट्राजिट कैम्प पुलिस को दी।
उत्तराखंड- अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक ने इन पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करे आवेदन
मामले की जांच में पुलिस जुटी ही थी कि किच्छा कोतवाली पुलिस को अरुण के गमछे से फंदा लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलते ही ट्रांजिट कैम्प पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। जिसके बाद सर्च टीम को समीप ही बच्चा कूड़े के ढेर से बरामद हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सी.ओ.सुरजीत कुमार ने बताया कि मृतक बच्चे के मामा का शव पेड़ से लटका हुआ मिला था जिसके बाद आज बच्चे का शव मिला। बच्चे के शव का पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
BREAKING NEWS- पहाड़पानी के पास मैक्स जीप खाई में गिरी, एक की मौत तीन घायल, ऐसे हुआ हादसा
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
1 thought on “उत्तराखंड- यहां 2 साल के भांजे की हत्या का मामा ने की खुदकुशी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी”
Comments are closed.



उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला 

Inhe haiwan nhi kahen to kya kahe… Behad dukhad ….