- एनसीईआरटी की फर्जी किताबें छापने वाली फैक्ट्री का भांडाफोड,बड़ी मात्रा में एनसीईआरटी के रैपर,होलो ग्राम बरामद।
उधमसिंहनगर- शिक्षा माफियाओं के लिए उत्तराखण्ड पूरी तरह मुफीद साबित हो रहा है। सेवा के नाम चल रहे निजी स्कूलों में फीस, किताबों और ड्रेस के नाम पर जमकर लूट हो रही है, तो किताबों में फर्जीबाड़ा, टैक्स चोरी का भी खेल चल रहा है। काशीपुर में शनिवार को फर्जी रुप से एनसीआरटी की किताबें छापने वाली फैक्ट्री पकड़ी गई है। फैक्ट्री से बड़ी मात्रा में एनसीआरटी के रैपर पकड़े गए हैं। जानकारी के मुताबिक एनसीईआरटी दिल्ली को सूचना मिली थी, कि उत्तराखंड के काशीपुर में फर्जी तरीके से एनसीईआरटी और अन्य प्रशासकों की किताबों की छपाई की जा रही।
सूचना पर शनिवार दिल्ली से पहुंची एनसीईआरटी की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ बनवारी पेपर मिल रम्पुरा काशीपुर में चैंकिग की गयी, चैकिंग के दौरान पेपर मिल से अनाधिकृत रुप से एनसीईआरटी का होलोग्राम इस्तेमाल कर बनाया गया कुल 256 कुंतल अवैध पेपर बरामद हुआ। बरामद अवैध पेपर को तथा होलोग्राम बनाने वाली मशीन को एनसीईआरटी की टीम द्वारा नियमानुसार सीज कर सीजर मैमो बनाया गया टीम द्वारा उपरोक्त अवैध कागज के सम्बन्ध में शिकायती पत्र दिया जा रहा है जिसके अनुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। एनसीईआरटी नई दिल्ली से आयी टीम में आर सेलवराज सीनियर ऑफिसर, हरीश छपरा अंडर सिक्योरिटी अफसर, ओम प्रकाश असिस्टेंट प्रोडक्शन ऑफिसर, अभिषेक सम्मिलित है।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान
उत्तराखंड: बेटी का जन्मदिन मना रहा था आरोपी, विवाद के बाद युवक के सीने में घोंपा चाकू
नैनीताल :(बड़ी खबर) कल नैनीताल, भवाली एवं भीमताल में शिक्षण संस्थान व आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
हल्द्वानी: MBPG के पीएचडी के छात्र रहे डॉ जितेंद्र का ICSSR फेलोशिप के लिए चयन
हल्द्वानी : भवन मानचित्र स्वीकृति की NOC के लिए नहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर
उत्तराखंड : सिम के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई, तीन साल तक जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना
देहरादून में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद पुलिस को फोन कर हुआ फरार 
