- मानसून ने पकड़ी रफ्तार : देहरादून व नैनीताल समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी।
उत्तराखंड- उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह से एक्टिव हो गया है। कई इलाकों गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है। नैनीताल और देहरादून के आसपास के क्षेत्र में आज भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तीव्र बारिश हो सकती है। पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन को लेकर सतर्कता बरतने की चेतावनी भी दी गई है। मानसून के प्रभावी होने के कारण देहरादून से लेकर केदारनाथ तक बारिश का असर दिख रहा है।
तेज हो सकती है बारिश⤵️
मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में बारिश का क्रम और तेज हो सकता है।शनिवार को देहरादून सहित आसपास के क्षेत्र में सुबह से ही बादल छाए रहे और दोपहर के बाद कहीं-कहीं बौछारों का सिलसिला शुरू हो गया। देहरादून की कई इलाकों में तेज बारिश हुई,जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में भी लगातार बौछार पड़ रही है। इससे तापमान में भी कमी आई है।
चार धाम यात्रा मार्ग पर भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। वहीं, नैनीताल से लेकर खटीमा तक भी बौछारों का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मानसून की गतिविधि अगले कुछ दिनों में और बढ़ सकती है।
25 जून तक भारी वर्षा⤵️
मौसम विभाग के अनुसार, 25 जून तक कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। देहरादून और नैनीताल में कहीं-कहीं भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हरिद्वार, उधम सिंह नगर, पौड़ी, टिहरी, चंपावत, अल्मोड़ा और बागेश्वर में भी बारिश के आसार हैं। वहीं, चार धाम यात्रा मार्गों पर बादल छाए रहने के साथ ही तीव्र बौछारें पड़ने की संभावना है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: चम्पावत को 74 करोड़ की बड़ी सौगात, सीएम धामी ने खोले विकास के द्वार
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) DM रयाल ने की गहन समीक्षा, अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश, कोताही बर्दाश्त नहीं होगी
उत्तराखंड : टनकपुर में सीएम ने दिखाई हरी झंडी, दो वाहन सेवा में रवाना
उत्तराखंड : पूर्णागिरि मेले का आगाज़, सीएम धामी ने की पूजा
उत्तराखंड: बोर्ड परीक्षा फर्जीवाड़े का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
उत्तराखंड : यहाँ 112 पर हत्या की सूचना देने वाले को ढूंढ रही पुलिस
उत्तराखंड : शादी में जाने की तैयारी… और छात्र की छिन गई ज़िंदगी!
उत्तराखंड : यहां यहां दो किशोरियों से दुष्कर्म, किशोर व युवक को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड : यहां 11 महिने के मासूम सहित 3 की मौत, 5 घायल
देहरादून: (बड़ी खबर) छह अधिकारियों को पदोन्नति 
