देहरादून- पिछले कई वर्षों से बंद घर के भीतर बक्से से मानव कंकाल से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक देहात और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटा रहे हैं। मामला ऋषिकेश कोतवाली के श्यामपुर पुलिस चौकी क्षेत्र का है। यहां रेलवे फाटक के समीप क्षेत्र के एक बिल्डर का काफी पुराना मकान है। बताया जा रहा है कि कुछ वर्ष पूर्व बिल्डर का परिवार यहां से कहीं और शिफ्ट हो गया है। तब से यह मकान खाली है जो धीरे-धीरे खंडहर में तब्दील होता जा रहा है। इस भवन के बाहर कुछ दुकानें हैं। यहां समीप दुकानदारों को दुर्गंध महसूस होने पर उसने पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंंची।
पुलिस टीम में पुलिस अधीक्षक देहात स्वतंत्र कुमार, सीईओ ऋषिकेश डीसी डोंडियाल, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिंह नेगी, थानाध्यक्ष रायवाला अमरजीत सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम घर के अंदर पहुंची। घर के भीतर कई बक्से रखे हुए थे। पुलिस की टीम ने जब एक बक्से को खोला तो उसके भीतर एक मानव कंकाल बरामद हुआ। शरीर का मांस पूरी तरह से गल चुका था। कंकाल देख पुलिस हैरान रह गई।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि यह मकान क्षेत्र के बिल्डर गंगाराम आडवाणी का है। वह परिवार सहित अन्य जगह शिफ्ट हो गए हैं। पिछले कई वर्षों से पुराने मकान में किसी का आना-जाना नहीं है, घर बंद पड़ा है। बक्से के अंदर मिला कंकाल महिला का है यह पुरुष का है अभी यह कह पाना मुश्किल है। जिला मुख्यालय से फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। खाली घर के भीतर बक्से में शव बरामद होने की सूचना से आसपास सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस अधीक्षक देहात स्वतंत्र कुमार ने बताया कि आसपास क्षेत्र में पिछले कई माह से लापता व्यक्तियों की जानकारी जुटाई जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में 
