देहरादून- सरकारी नौकरी में भर्ती की राह देख रहे युवाओं के लिए काम की खबर है कि अवगत कराना है वर्तमान में कोविड -19 संक्रमण से बचाव हेतु राज्य सरकार के दिशा निर्देशों के अनुरूप आयोग द्वारा लिखित परीक्षाओं को स्थगित किया गया है । आयोग को लगातार अभ्यर्थियों से यह अनुरोध आ रहें हैं कि उनकी परीक्षायें कब आयोजित होंगी । इस संबंध में अभ्यर्थियों को सूचित करना है कि कोविड -19 संक्रमण से बचाव से संबंधित प्रतिबंधों के हटने के बाद ही लिखित परीक्षायें संभव होंगी ।
आयोग अनुमानित आधार पर जुलाई माह से परीक्षायें प्रारम्भ करा सकता है । जुलाई / अगस्त माह में सहायक लेखाकार , सहायक अध्यापक ( एल 0 टी 0 ) , वन दरोगा लिखित परीक्षा व वन आरक्षी शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया जा सकता है । सितम्बर – दिसम्बर माह के मध्य इंटरमीडिएट स्तरीय परीक्षा , स्नातक स्तरीय परीक्षा व सचिवालय सुरक्षा दल संवर्ग की लिखित परीक्षायें आयोजित होंगी । ये अधिक अभ्यर्थियों वाली परीक्षायें हैं अतः इसमें कोविड संक्रमण से संबंधित परिस्थिति तथा उचित परीक्षा केन्द्रों की उपलब्धता के आधार पर ही परीक्षाओं का कार्यक्रम यथासमय निर्धारित किया जायगा । यह भी उल्लेखनीय है कि परिस्थितियों व आवश्यकता के अनुरूप परीक्षाओं के कम को कुछ परिवर्तित भी किया जा सकता है । परीक्षाओं की तैयारियां अभ्यर्थी करते रहें ।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में 
