उत्तराखंड- कोरोना पॉजिटिव युवक पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में पहली बार कोरोनावायरस (Coronavirus) को लेकर लापरवाही बरतने में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है दरअसल उत्तरकाशी के कोरोना पॉजिटिव युवक पर पुलिस ने कई गंभीर धाराओं पर मुकदमा दर्ज किया है इस कोरोना पेसेंट ने एम्स ऋषिकेश में जब अपना सैंपल दिया था तो इस दौरान अपनी ट्रैवल हिस्ट्री छुपाने के साथ ही अपना मोबाइल नंबर भी गलत दर्ज कराया यही नहीं बिना सूचना दिए यह युवक ऋषिकेश से बड़कोट भी पहुंच गया और बड़कोट में भी इस युवक ने गलत जानकारी दी और यह युवक जांच में कोरोनावायरस पाया गया।

देहरादून- (बड़ी खबर) ऑटो, ई-रिक्शा, टैक्सी और प्राइवेट बसों के लिए सशर्त चलाने की मिली अनुमति

उत्तरकाशी के डख्याट गांव का यह युवक जैसे ही कोरोना पॉजिटिव आया स्वास्थ्य विभाग और पुलिस उसकी तलाश में लग गए जब जांच की गई तो पता चला कि हर जगह युवक ने ट्रैवल हिस्ट्री छुपाई और गलत नंबर दिया लिहाजा इस कोरोना संक्रमित युवक पर जानलेवा लापरवाही बरतने के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 307, 201, 188, 270, 270 में केस दर्ज किया है फिलहाल युवक आइसोलेशन में है।

यह भी पढ़ें 👉  26-27 सितंबर को उत्तराखंड में रहें सावधान! सीएम धामी ने दिए 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश

उत्तराखंड- (बड़ी खबर) सरकार ने ऑड-ईवन (ODD-EVEN) फार्मूला किया समाप्त

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

1 thought on “उत्तराखंड- कोरोना पॉजिटिव युवक पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज”

Comments are closed.