उत्तराखंड: यहां सरकारी भूमि पर बना दिया था मदरसा मस्जिद अब हो गया ध्वस्त

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड: सरकारी भूमि पर बना दिया था मदरसा मस्जिद अब होगया ध्वस्त

देहरादून: पछुवा दून क्षेत्र में शक्ति नगर किनारे सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जों पर धामी सरकार का बुल्डोजर गरजा हुआ है। करीब 11 हैक्टेयर ऊर्जा विभाग की भूमि पर 111 परिवार अवैध रूप से कब्जा जमाए हुए थे।

ADVERTISEMENTS


ऊर्जा विभाग और प्रशासन की टीम ने भारी फोर्स के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया हुआ है। रविवार को 60 भवनों को ध्वस्त किया गया।
ध्वस्तीकरण अभियान में एक बड़ा मदरसा भी अतिक्रमण हटाओ अभियान में ध्वस्त किया गया ,सरकारी जमीन पर कब्जा कर बनाए गए इस मदरसे को पिछली बार कमेटी द्वारा आग्रह करने पर स्वयं हटाने के लिए समय दे दिया गया था। किंतु दो साल बाद इस मदरसे पर ऊंची मीनारें बना कर मस्जिद का रूप दिया जाने लगा था।
प्रशासन की टीम ने इसे भी ध्वस्त कर दिया। कारवाई के दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम लोग एकत्र हुए और उन्होंने इस कारवाई पर रोड़े अटकाने की कोशिश की, जिसे पुलिस प्रशासन से नाकाम कर दिया।
दो साल पहले भी प्रशासन के अभियान में डाक पत्थर से ढकरानी तक शक्ति नहर के दोनों तरफ से सैकड़ों भवनों को धामी सरकार ने साफ कराया था। बाद में यह उत्तराखंड में निवेशकों के लिए सोलर प्लांट लगाए जाने की योजना पर काम किया है।
एसडीएम विनोद कुमार ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने की कारवाई चल रही है, अभियान जारी है। क्षेत्र में जो भी सरकारी भूमि है यदि उसमें अतिक्रमण है वो हटाया जाना है। नोटिस जारी किए जा चुके है पर्याप्त समय दिया गया है। अब कारवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें