हल्द्वानीः घर से ट्यूशन के बहाने निकली 16 साल की नाबालिग दोस्त से मिलने अलीगढ़ पहुंच गई। इसके बाद जब मां की याद आई तो उसने अपहरण की कहानी गढ़ दी। अलीगढ़ से ही नाबालिग ने मोबाइल से इमरजेंसी काल कर पुलिस को बुला लिया और बताया कि उसका कोई अपहरण कर वहां ले आया था।
हल्द्वानी क्षेत्र की एक किशोरी 20 नवंबर की सुबह ट्यूशन जाने के बहाने घर से निकल गई। जब शाम तक किशोरी का फोन नहीं लगा और घर नहीं पहुंची तो अनहोनी की आशंका से मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मां ने पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज करवाई। इधर, अलीगढ़ पुलिस ने जिले की पुलिस से संपर्क कर किशोरी को हल्द्वानी पहुंचा दिया। पुलिस के अनुसार, हल्द्वानी में किशोरी को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) में पेश किया गया। जहां काउंसलिंग के दौरान किशोरी ने अपने अपहरण की कहानी गढ़ी। फिर जब दोबारा किशोरी से पूछताछ की तो उसने बताया कि इंस्टाग्राम में एक अलीगढ़ के किशोर से उसकी दोस्ती हुई थी। जिसके बाद वह 20 नवंबर को उससे मिलनेअलीगढ़ पहुंच गई थी। जहां दोनों साथ रहे। उसके बाद जब उसे अगले दिन घर की याद आई तो उसने पुलिस से अपहरण होने की बात कही। किशोरी के पिता नहीं है। वह अपनी मां के साथ ही रहती है। किशोरी जिस युवक से मिलने गई थी, वह भी नाबालिग है। किशोरी को अब जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि हल्द्वानी की किशोरी सकुशल बरामद कर ली गई है। पुलिस अब आगे की कार्रवाई कर रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : छात्रों की गूंज कार्यक्रम में राहुल गांधी ने किया सीधा संवाद
हल्द्वानी : यहां प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 19 कमरों का ड्रीमलैंड रिसोर्ट सील
सीएम धामी सख्त, बोले- आपदा में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी; अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
उत्तराखंड: इस जिले में कल स्कूलों की छुट्टी
सीएम धामी ने तीन जिलों को दी बड़ी सौगात, बिजली, मंदिर और विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये किए मंजूर
अग्निवीरों को लेकर धामी सरकार का बड़ा फैसला, अब मिलेगा ये खास फायदा
उत्तराखंड के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! हर्रावाला रेलवे स्टेशन का बदला पूरा स्वरूप, अब मिलेंगी ये नई सुविधाएं
रामनगर-देहरादून के बीच जल्द शुरू होगी सीधी एक्सप्रेस ट्रेन
उत्तराखंड की बेटी आरती धरियाल ने रोमानिया में जीता गोल्ड, देश का बढ़ाया मान 
