Kashipur News- काशीपुर के कुंडेश्वरी के भीमनगर इलाके में पशु आहार की फैक्ट्री चलाने वाले एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक के परिजनों का आरोप है कि कर्जदारों के लगातार उत्पीड़न के कारण उसने ऐसा कदम उठाया। पुलिस ने आज मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया। अकस्मात घटी घटना को लेकर मृतक परिवार में कोहराम मचा है। आत्महत्या से पहले व्यक्ति ने अपना वीडियो बनाया है, 3 मिनट 32 सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस इस वीडियो की भी जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक मोहल्ला मदर कालोनी महेशपुरा निवासी 57 वर्षीय शकील अहमद पुत्र तस्लीम अहमद ने लगभग चार वर्ष पूर्व कुंडेश्वरी के भीमनगर इलाके में पशु आहार की एक फैक्ट्री लगाई। इस फैक्ट्री में उसके साथ तीन और पार्टनर थे। बताया जा रहा है कि शुरूआती दिनों में फैक्ट्री ठीकठाक चली, आरोप हैै कि आरोप है कि उसके बाद पार्टनरों ने उसके साथ बेईमानी शुरू कर दी। फलस्वरूप फैक्ट्री कुछ ही समय में बंद हो गयी।
इस दौरान शकील पर लाखों का कर्ज हो गया। देनदारों के उत्पीड़न के कारण शकील बेहद परेशान रहा करता था। बताया जा रहा है कि गत शनिवार को अपराह्न बाद शकील साफ-सफाई के बहाने घर से फैक्ट्री चला गया। जहां उसने सुसाईट वीडियो बनाने के बाद रस्सी से फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। देर रात परिजनों को जैसे ही इसका पता चला उनमें कोहराम मच गया। कुण्डेश्वरी पुलिस को मामले की जानकारी होने पर उसने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेते हुए उसे पीएम हाउस भेज दिया। आज पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया।
फैक्ट्री बंद होने के बाद मृतक शकील कर्ज के कारण बेहद परेशान रहा करता था। इसी कर्ज की बजह से परिवार से भी उसके संबंध खराब हो चुके थे। आत्महत्या से पूर्व छोड़े सुसाईट वीडियो में उसने कहा कि मैं आज अपनी जान को फना करने जा रहा हूं। मुझे जितने भी मिले 420 और फ्रॉड मिले, मैं बहुत परेशान हूं डिप्रेशन में मुझसे नहीं जिया जा रहा है। मुझे किच्छा, रामनगर व जसपुर खुर्द के कुछ लोगों ने जीना मुश्किल कर दिया है।’ वीडियों में मृतक ने यह भी बताया कि उसके तीन पार्टनरों ने उसके साथ धोखा कर दिया, जिसकी बदौलत उसकी जान आफत में पड़ गयी। मृतक ने सुसाईड वीडियो में यह भी बताया कि षड़यंत्र के तहत उसके पार्टनरों ने उसके खिलाफ मुकदमे करा दिये, इसलिए वह आत्महत्या के लिए विवश है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला 
