NAINITAL NEWS- नैनीताल अब घूमने का कम शवों को ठिकाने लगाने का ज्यादा स्थान बन चुका है। अपराधी बाहर से लोगों को लाकर यहां या तो उसकी हत्या कर रहे है या फिर बाहर हत्याकर उसकी लाश ठिकाने लगाने का काम कर रहे है। पिछले दिनों एक युवक ने दिल्ली से नैनीताल लाकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। जिसके बाद यही लाश ठिकाने लगा दी। अब फिर उसी तरह का मामला सामने आया है। अब नैनीताल के एक होटल में घूमने आया प्रेमी युगल में से प्रेमिका का शव होटल के कमरे में मिला जबकि उसका प्रेमी लापता है।
रात में मनाया जन्मदिन
विगत 14 अगस्त को होरिजन होम्स नोएडा एक्सटेंशन निवासी दीक्षा मिश्रा, ऋषभ तथा स्वेता शर्मा, अलमास पुलहक नैनीताल आए थे। ये सभी लोग लिव इन रिलेशनशिप में रहते है। नैनीताल स्थित मल्लीताल में उन लोगों ने होटल बुक कराया। 15 अगस्त को दीक्षा का जन्मदिन मनाया तो देर रात तक चारों ने एक ही कमरे में बैठकर पार्टी की। इसके बाद रात करीब एक बजे पार्टी के बाद स्वेता व अलमास दूसरे कमरे में सोने चले गए।
सुबह नग्न अवस्था में बिस्तर पर मिली दीक्षा
आज सुबह करीब 11 बजे स्वेता जब अपने कमरे से बाहर निकली तो दीक्षा के कमरे का दरवाजा खुला था। वह अंदर गई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। दीक्षा नग्न अवस्था में बिस्तर पर बेसुध पड़ी थी जबकि उसका प्रेमी ऋषभ कमरे में नहीं था। इसकी सूचना उसने होटल स्टाफ को दी। होटल कर्मचारियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
सूचना के बाद कोतवाल अशोक कुमार, एसआई पूजा मेहरा पुलिस टीम के साथ होटल पहुंचे। उन्होंने देखा कि युवती बेहोश नहीं बल्कि मर चुकी है। उसके मुंह से झांग निकला था जबकि शरीर नीला पड़ा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर होटल के रजिस्टर और दस्तावेज भी रख लिये। घटना की सूचना फोरेंसिक टीम को दी। फिलहाल पुलिस दोस्तों से े पूछताछ कर रही है। लेकिन प्रेमी के भाग जाने से पुलिस द्वारा हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पोस्टर्माटम के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि युवती की मौत कैसे हुई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड की युवती से मुंबई में रेप: फिल्म एकेडमी संचालक और पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत
उत्तराखंड: हल्द्वानी के शिवम धपोला ने CBSE राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
उत्तराखंड : राहत: वार्ता के बाद बैंक कर्मचारियों की हड़ताल टली, ग्राहकों को बड़ी राहत
रामनगर, कालाढूंगी, कोटाबाग और बैलपड़ाव के इलाकों में 14 अक्टूबर तक रहेगी बिजली कटौती
उत्तराखंड : दमुवाढूंगा की बेटी श्रेया टम्टा का UKPCS में चयन, डिप्टी जेलर पद हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान
उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा
उत्तराखंड: ई-रिक्शा में सवार परिवार को कार ने मारी टक्कर; बच्चे समेत 3 की मौत !
उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं 
