Haldwani News- पुलिस आखिरकार रिटायर्ड कर्नल पीसी जोशी के जूते चोर को खोज निकाला है। पुलिस ने जूता बरामद करते हुए एक चोर को गिरफ्तार किया है जबकि एक चोर अभी भी फरार बताया जा रहा है। दरअसल आस्था विहार पनचक्की चौराहा निवासी रिटायर्ड कर्नल पीसी जोशी का जूता 6 अगस्त को उसके घर के बरामदे से अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ले लिया गया था।
जिसके बाद कर्नल साहब ने 12 अगस्त को हल्द्वानी कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक चोर की तलाश शुरू कर दी थी। जिसके बाद आज पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने कर्नल साहब का जूता चुराने वाले एक चोर को गिरफ्तार किया है जबकि उसका एक साथी फरार चल रहा है ।
चोर जूता चोरी करने के बाद जूता को घर में रखे हुए थे। पुलिस ने पूरे मामले में राजपुरा निवासी 19 वर्षीय बिराल नाम के युवक को गिरफ्तार किया है जबकि दूसरा चोर विष्णु अभी फरार चल रहा है। पुलिस ने पूरे मामले में चोर को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। दरअसल कर्नल साहब की जूते की कीमत ₹10199 थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड की युवती से मुंबई में रेप: फिल्म एकेडमी संचालक और पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत
उत्तराखंड: हल्द्वानी के शिवम धपोला ने CBSE राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
उत्तराखंड : राहत: वार्ता के बाद बैंक कर्मचारियों की हड़ताल टली, ग्राहकों को बड़ी राहत
रामनगर, कालाढूंगी, कोटाबाग और बैलपड़ाव के इलाकों में 14 अक्टूबर तक रहेगी बिजली कटौती
उत्तराखंड : दमुवाढूंगा की बेटी श्रेया टम्टा का UKPCS में चयन, डिप्टी जेलर पद हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान
उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा
उत्तराखंड: ई-रिक्शा में सवार परिवार को कार ने मारी टक्कर; बच्चे समेत 3 की मौत !
उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं 
