- अमीरी के शौक ने बना दिया नशा तस्कर
कोटद्वार: लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक-युवती को अमीरी का ऐसा शौक चढ़ा कि वह नशा तस्कर बन गए। पुलिस ने 23.85 ग्राम स्मैक के साथ युवक-युवती को गिरफ्तार किया है। यही नहीं, जिस बुलेट से वह नशे की तस्करी करने जा रहे थे, उसे भी सीज कर दिया है। पुलिस को सूचना मिली कि देवरामपुर के कंडी मार्ग में पुल के समीप एक युवक व युवती काले रंग की बुलेट में संदिग्ध अवस्था में घूम रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव व सीआइयू प्रभारी अकरम के नेतृत्व में गठित टीम मौके पर पहुंची।
युवक-युवती की तलाशी लेने पर उनके पास से स्मैक बरामद हुई। उनकी पहचान झूलाबस्ती निवासी बंटी चंद्रा व साक्षी के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि अपने खर्चे चलाने के साथ ही बड़े-बड़े शौक पूरे करने के लिए उन्होंने नशा तस्करी का रास्ता अपनाया है। वह बरेली में अम्मा नामक एक महिला से स्मैक लेकर आते हैं और उसे क्षेत्र के युवाओं को महंगे दामों में बेचते हैं। वह खुद भी नशे के आदी हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बरेली में अम्मा नामक महिला के ठिकाने पर भी दबिश देने की तैयारी की जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
