Beauty Parlour Training Nainital

उत्तराखंड: बिना फीस सीखें ब्यूटी पार्लर कोर्स, नैनीताल में शुरू हुआ प्रशिक्षण

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी नैनीताल द्वारा युवाओं और युवतियों के लिए 35 दिनों का नि:शुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 8 अप्रैल 2026 से आरंभ होगा…जिसके लिए आवेदन भी उसी दिन तक स्वीकार किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : धामी सरकार में खुलने लगी बीजेपी नेताओं की लॉटरी, इनको मिले दायित्व

यह प्रशिक्षण कुंवरपुर, गौलापार स्थित संस्थान (हीरा कुंवर स्कूल के पीछे) में आयोजित होगा। 18 से 50 वर्ष के इच्छुक अभ्यर्थी इसमें भाग ले सकते हैं। पूरे जिले के लिए कुल 35 सीटें निर्धारित की गई हैं।

खास बात यह है कि यह प्रशिक्षण पूरी तरह आवासीय और नि:शुल्क होगा। इसमें चाय, नाश्ता, भोजन, यूनिफॉर्म और प्रशिक्षण सामग्री भी मुफ्त दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहां एसएसपी ने किये 22 इंस्पेक्टर और SI के ट्रांसफर

प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद अभ्यर्थियों को ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा, जिससे वे विभिन्न ऋण योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: हल्द्वानी में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, ढाबे से अवैध शराब बरामद

इच्छुक अभ्यर्थी आधार कार्ड, राशन कार्ड या जॉब कार्ड, चार फोटो और बैंक पासबुक की कॉपी के साथ संस्थान में जाकर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए दिए गए संपर्क नंबरों पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें