लॉकडाउन के बीच अपराधी बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे है। ऐसे में रामनगर में हत्या का मामला सामने आया है। जहां एक युवक की पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी गई। सूचना के बाद पुलिस प्रशासन में हडक़ंप मच गया। हत्या की खबर पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे लोगों से पूछताछजारी है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशंका जताई जा रही है कि नशे में वहां मौजूद लोगों ने ही विवाद के बाद हत्या को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस वारदात की वजह जानने व हत्यारों की तलाश में जुटी है।
जानकारी के अनुसार हल्द्वानी प्राइवेट बस अड्डे के समीप कोसी नदी बाइपास पुल पर जाहरवीर महाराज का छोटा मंदिर है। इस मंदिर में मोहल्ला नई बस्ती गुलरघट्टी निवासी अविवाहित चंद्रसेन कश्यप उर्फ चांद 38 पुत्र सीता राम कश्यप पिछले 10 सालों से छोटी सी कुटिया में रहता है। वह अपने परिवार से अलग रह रहा था। कभी-कभी वह घर जाता है। बताया जा रहा है कि चेन्द्रसेन शादी समारोह में हलवाई का काम करता था।
आज मंदिर परिसर में ही उसका खून से लथपथ शव एक युवक ने देखा। जिसके बाद गांव में खबर फैल गई। हत्या की खबर से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। उसका सिर पत्थर से बुरी तरह कुचला हुआ था। वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर एसपी सिटी जगदीश चंद्र, सीओ बलजीत भाकुनी व कोतवाल अबुल कलाम घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने वहां हत्या के सुराग तलाशने की कोशिश की और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की। वहीं मृतक के बड़े भाई कैलाश ने बताया कि उन्हें किसी पर शक भी नहीं है। पुलिस ने शव व हत्या में प्रयुक्त पत्थर को सील कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि हत्या नशेडिय़ों ने की है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला 
