हल्द्वानी: उत्तराखंड राज्य गठन के बाद पहली बार फरवरी 2024 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ की गई कुमाऊं हेली सेवा आज पहाड़ी जनजीवन में नई उम्मीद और सुविधा लेकर आई है। हल्द्वानी से चम्पावत, पिथौरागढ़, मुनस्यारी, बागेश्वर और अल्मोड़ा तक संचालित इस सेवा ने यात्रियों की लंबी सड़क यात्रा को मिनटों में बदल दिया है।
पहाड़ी इलाकों की कठिन यात्रा अब धीरे-धीरे आसान होती जा रही है। पहले जहां लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में कई घंटे लगते थे अब यह यात्रा तेज़ और सुविधाजनक हो गई है। यात्रियों में इस सेवा को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। वे इसे सरकार की दूरदर्शी पहल और पहाड़ की जरूरत बता रहे हैं।
धामी सरकार की यह पहल न केवल आम नागरिकों के जीवन को सरल बना रही है….बल्कि पर्यटन को भी नई उड़ान दे रही है। अब पर्यटक सीमांत जिलों की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक धरोहरों तक आसानी से पहुंच पा रहे हैं…जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि हो रही है।
यह सेवा नए उत्तराखंड सुरक्षित उत्तराखंड और सशक्त उत्तराखंड के विज़न को साकार कर रही है…जिससे विकास का लाभ पहाड़ के हर कोने तक पहुँच रहा है। यही इस हेली सेवा की सबसे बड़ी सफलता है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) काठगोदाम-रानीबाग बाईपास का निर्माण अगले महीने से होगा शुरू
देहरादून से वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या की सीधी उड़ान जल्द! यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी
उत्तराखंड: घर बैठी महिलाएं अब बनेंगी उद्यमी! हल्द्वानी में शुरू हुआ खास ट्रेनिंग प्रोग्राम
उत्तराखंड: सांसद अजय भट्ट की अध्यक्षता में दिशा बैठक, योजनाओं पर सख्त निर्देश
जनगणना-2027: अब घर बैठे करें स्व-गणना, कमिश्नर दीपक रावत की अपील 
