रुद्रप्रयाग की युवती का अश्लील वीडियो बताकर वायरल करने के संबंध में 6 नाबालिगों समेत 11 पर कार्रवाई।
रुद्रप्रयाग- रुद्रप्रयाग पुलिस के मुताबिक,एक व्यक्ति द्वारा शिकायत दी गई कि एक अश्लील वीडियो के माध्यम से उनकी बेटी को बदनाम किया जा रहा है, जबकि वह वीडियो उनकी बेटी का नहीं है। शिकायतकर्ता की तहरीर के आधार पर थाने में धारा 79 भारतीय न्याय संहिता, (महिला का अपमान किए जाने हेतु किया गया कार्य/निजता का उल्लंघन) धारा 67A सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (इलेक्ट्रॉनिक रूप में यौन रूप से स्पष्ट कृत्य या आचरण वाली सामग्री प्रकाशित करना/प्रसारित करना) का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

एसपी अक्षय कोंडे ने बताया कि एक अलग तरीके की एफआईआर थाने पर दर्ज हुई है। किसी अश्लील वीडियो को अपनी गलत सोच के चलते किसी लोकल का बताते हुए वायरल की गई है। इस पर पुलिस के स्तर से तत्काल कार्रवाई की गई है। इसमें अब तक ग्यारह लोगों की संलिप्तता सामने आई है। इस अश्लील वीडियो की वास्तविकता के संबंध में पुलिस के स्तर से विभिन्न टूल्स के माध्यम से जानकारी करने पर पाया कि उक्त वीडियो वर्ष 2023 को विभिन्न साइट्स पर अपलोड किया गया है,जिसका संबंध हैदराबाद से है और इस वीडियो का स्थानीय स्तर पर कोई संबंध नहीं है। यह वीडियो किसी को बदनाम करने के उद्देश्य से शेयर किया गया है। इसमें पुलिस के स्तर से विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप के 4 व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन पर भी कार्रवाई की गई है।
पुलिस के स्तर से इस प्रकरण में तुरंत कार्रवाई करते हुए अब तक इस प्रकरण में पुलिस द्वारा 11 व्यक्तियों को चिन्हित किया गया है, जिनमें से छह नाबालिग हैं.चिन्हितों के विरुद्ध नियम अनुसार कार्रवाई की जा रही है। साथ ही इस प्रकरण में संलिप्त अन्य संदिग्धों की तलाश भी जारी है।वहीं, पुलिस ने अपील की है कि किसी भी प्रकार की अश्लील सामग्री इत्यादि को किसी दूसरे व्यक्ति के मान सम्मान, उसकी छवि को खराब करने के उद्देश्य से प्रचारित प्रसारित न करें। ऐसा करने पर संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) 553 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी
उत्तराखंड:(दुखद) हादसे में एक साथ बुझे घर के दो चिराग
खटीमा में अचानक पैदल निकले CM धामी, डेरी पर रुके और पी चाय; सादगी ने जीता लोगों का दिल
हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद में कांग्रेस का बड़ा अल्टीमेटम, पुलिस को दी 11 बजे तक की मोहलत
देहरादून :(बड़ी खबर) समूह ग के 553 पदों पर आई भर्ती
उत्तराखंड: गाय-भैंस पालने वालों के लिए जरूरी खबर, लंपी बीमारी से बचाव को लेकर विभाग ने किया जागरूक
वोटर लिस्ट को लेकर बड़ी खबर, नैनीताल में SIR की सुनवाई 100% पूरी, जानिए आगे क्या होगा
उत्तराखंड: जनता के बीच जाकर समस्याएं सुनें अधिकारी, भीमताल में बैठक के दौरान दिए गए सख्त निर्देश
हल्द्वानी: फुटपाथ पर अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का अभियान, 22 चालान कर वसूला हजारों का जुर्माना
उत्तराखंड SIR में 94% सुनवाई पूरी, 1.10 लाख मतदाताओं को फिर मिलेगा मौका, जानिए क्यों 
