नई टिहरी। कोटीकालोनी में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे भागीरथीपुरम टीएचडीसी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय बौराड़ी भेजा है।
प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र गुसाईं ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर 3:30 बजे टीएचडीसी में कार्यरत विजय नेगी (52) निवासी ग्राम खांड रजाखेत धारमंडल जाखणीधार अपनी कार से कोटीकालोनी से भागीरथीपुरम की तरफ जा रहे थे। वहां एक होटल के
पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पहाड़ी पर स्थित एक पेड़ से टकरा गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें टीएचडीसी अस्पताल भागीरथीपुरम पहुंचाया, लेकिन डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि विजय के पैर में कुछ दिनों से दर्द हो रहा था।
जिसके चलते उन्होंने अपने साथ एक चालक रखा था। लेकिन शुक्रवार को वह अकेले ही कार ड्राइव कर रहे थे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पैर में दर्द होने के कारण शायद ब्रेक नहीं लग पाए जिससे एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। बताया कि उनका परिवार भागीरथीपुरम में ही रहता है, उन्हें हादसे की जानकारी दे दी गई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन
CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान 
