khatima news-सितारगंज के शक्तिफार्म में बीती शाम अखिल बाला नाम के एक व्यक्ति की नंदू सरकार नाम के व्यक्ति ने हत्या कर दी । हत्या के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर पूछताछ की वहीं रात भर पुलिस ने दबिश दी और हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया।
वही शक्तिफार्म में हुए इस हत्याकांड का खुलासा करने पहुंचे एसएसपी उधम सिंह नगर मंजूनाथ टीसी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि हत्या कुछ 300 रुपयों के लेन देन के विवाद के कारण की गई। हत्यारे नंदू सरकार ने मृतक अखिल बाला के खेत मे कुछ काम किया था जिसके एवज वह अपने पैसे मांग रहा था दोनों ही नशे की हालत में थे और पैसे मांगने पर दोनों में कहासुनी हुई नंदू सरकार ने धारदार कस्सी से अखिल बाला पर एक के बाद एक वार कर दिए जिससे अखिल को सर ओर गले पर गहरी चोट आई और वह मौके पर ही मर गया । जिसके बाद मृतक के भाई द्वारा शक्तिफार्म कोतवाली में इसकी सूचना दी गयी और त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने मशक्कतों के बाद हत्यारे को गिरफ्तार कर सम्बधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है ।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: विधायक शिव ने विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग उठाई
उत्तराखंड : कैंची धाम पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक विशाल मिश्रा
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य में खाद्य एवं रसद व्यवस्था की सतत निगरानी के लिए अधिकारियों की विशेष तैनाती
उत्तराखंड: हिंदुत्व मुद्दे पर ही चलेगी सरकार, विधानसभा में धामी ने विपक्ष और नौकशाही को भी दिया स्पष्ट संदेश
लालकुआं : इस दिन से दुग्ध उत्पादकों को 2 रुपये प्रति लीटर मिलेगी बढोत्तरी
उत्तराखंड : नवोदय परीक्षा को लेकर आई अपडेट
उत्तराखंड : गैस का संकट बढ़ा तो होटलों को जलौनी लकड़ी देंगेः सुबोध
देहरादून: जंगल में मिली महिला की सड़ी-गली लाश, इलाके में सनसनी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) निगम में आधार सेंटर का शुभारंभ, UCC के भी बनेगे सर्टिफिकेट
अल्मोड़ा: प्रसिद्ध लोकगायक दीवान कनवाल का निधन, शोक की लहर 

