दुःखद हादसा- रील बनाने के चक्कर में उत्तरकाशी मणिकर्णिका घाट पर गंगा नदी में बही युवती।
मम्मी-मम्मी चिल्लाता रहा मासूम,भागीरथी में समा गई मां।
उत्तरकाशी- उत्तरकाशी घूमने आई नेपाल मूल की महिला उत्तरकाशी के मर्णिकाघाट में भागीरथी नदी में रील्स बनाने के चक्कर में बह गई। बताया जा रहा है कि रील बनाने के चक्कर में युवती की नदी में बह जाने से डूबकर मौत हो गई,गंगा घाट किनारे रील बनाते समय युवती का पैर फिसला और युवती नदी की तेज धार में बह गई, जिस कारण हादसे में युवती की जान चली गई।
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में एक दुखद हादसा सामने आया है। नेपाल मूल की एक महिला मर्णिकाघाट क्षेत्र में सोशल मीडिया के लिए रील्स बनाते समय भागीरथी नदी की तेज धाराओं में बह गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला नदी किनारे खतरनाक जगह पर खड़ी होकर वीडियो बना रही थी, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह पानी में जा गिरी। आसपास मौजूद लोग जब तक कुछ कर पाते, वह नदी की तेज़ धारा में बह चुकी थी।
सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और एसडीआरएफ तथा स्थानीय पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर बड़े पैमाने पर खोज अभियान शुरू किया। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक महिला का कोई सुराग नहीं मिल सका है। प्रशासन की ओर से चेतावनी दी गई है कि पर्यटक एवं स्थानीय नागरिक नदी किनारे या जोखिम भरे क्षेत्रों में अत्यधिक सतर्कता बरतें। सोशल मीडिया के लिए कंटेंट बनाते समय सुरक्षा नियमों की अनदेखी जानलेवा साबित हो सकती है। उत्तरकाशी प्रशासन और स्थानीय पुलिस महिला की सुरक्षित बरामदगी के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: हल्द्वानी के शिवम धपोला ने CBSE राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
उत्तराखंड : राहत: वार्ता के बाद बैंक कर्मचारियों की हड़ताल टली, ग्राहकों को बड़ी राहत
रामनगर, कालाढूंगी, कोटाबाग और बैलपड़ाव के इलाकों में 14 अक्टूबर तक रहेगी बिजली कटौती
उत्तराखंड : दमुवाढूंगा की बेटी श्रेया टम्टा का UKPCS में चयन, डिप्टी जेलर पद हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान
उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा
उत्तराखंड: ई-रिक्शा में सवार परिवार को कार ने मारी टक्कर; बच्चे समेत 3 की मौत !
उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं 
