खटीमा– खटीमा के झनकट राजकीय इंटर कॉलेज के शिक्षक द्वारा कॉलेज की नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में दर्ज मुकदमे में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के अंदर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।
उक्त मामले में मीडिया से रूबरू होते हुए खटीमा के पुलिस क्षेत्राधिकारी वीर सिंह ने बताया कि खटीमा पुलिस को आदर्श विद्यालय राजकीय इंटर कॉलेज झनकट के प्रधानाचार्य सुभाष सिंह राणा के द्वारा तहरीर प्राप्त हुई की कॉलेज की ही शिक्षक अंग्रेजी प्रवक्ता नफीस अहमद के द्वारा छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का कृत्य किया गया है।

पुलिस ने प्रधानाचार्य की तहरीर पर महिला सुरक्षा की गंभीरता को देखते हुए पॉस्को सहित विभिन्न धाराओं में शिक्षक के खिलाफ जांच उपरांत मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही कॉलेज से फरार हुए शिक्षक की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीमों का भी गठन कर दिया गया। खटीमा कोतवाली पुलिस टीम ने उक्त मामले में तत्परता के साथ 24 घंटे के अंदर ही आरोपी शिक्षक नफीस अहमद को सितारगंज इलाके से गिरफ्तार कर लिया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई बड़ी Update
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणा, महिलाओं को रोडवेज में फ्री टिकट और भीं कई घोषणा
हल्द्वानी:(बड़ी खबर)CM धामी का कल हल्द्वानी दौरा, ये रहा कार्यक्रम
उत्तराखंड: शिक्षकों के अनुरोध के आधार पर तबादले का आदेश
उत्तराखंड: यहां रिश्वत लेने पर एसआई-एएसआई निलंबित
उत्तराखंड : यहां पत्नी ने की लड़ाई तो पति ने कर दी हत्या
उत्तराखंड : राज्य खेल विवि के लिए कुलपति सहित 94 पदों को मिली मंजूरी
हल्द्वानी: (दुखद) हादसे में छात्रा की मौत, चौकी के सामने शव रखकर हंगामा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेरे सपनों का उत्तराखंड पर विद्यार्थियों से किया संवाद
मौसम ने रोका हेलीकॉप्टर, लेकिन नहीं रुका CM धामी का सफर; सड़क मार्ग से चंपावत पहुंचे 


