Dehradun News: इश्क में तो हर चीज लुट जाती है, याद-याद-याद बस याद रह जाती है यह गाने कभी आपने भी गुनगुनाया होगा। ऐसा ही मामला उत्तराखंड की राजधानी में देखने को मिला। युवती से हद से ज्यादा प्यार करने वाला युवक अचानक युवती की शादी तय हुई तो वह घर से गायब हो गया। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन युवक का कही पता नहीं चल सका। करीब एक साल बाद युवक अब यूपी के गाजियाबाद से पुलिस ने उसे बरामद किया। जिसके बाद पुलिस ने उसे परिजनों को सौंप दिया। बेटे को पाकर परिजन भावुक हो गये।
जानकारी के अनुसार देहरादून के नेहरू कॉलोनी निवासी सुरेश की कहानी बिल्कुल फिल्मी है। एसओ नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा अनुसार सुरेश क्षेत्र की ही एक युवती से प्यार करता था। लेकिन, पिछले साल युवती की शादी उसके परिजनों ने कहीं और करा दी। इसके बाद सुरेश अचानक लापता हो गया। परिजनों ने उसे कई जगह खोजा, लेकिन सुरेश कही नहीं मिला। हालांकि परिजनों के भरोसा था कि एक न एक दिन सुरेश जरूर आयेगा।
एक बार फिर परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी कहानी सुनाई। सुरेश का पता लगाने के लिए पुलिस ने युवती से संपर्क किया। पुलिस को सफलता मिली, युवती का नंबर पुलिस को उसके एक मित्र से मिल गया। इसके बाद पुलिस ने उससे बात की। युवती ने पुलिस को बताया कि कुछ महीने पहले सुरेश का उसे एक नंबर से फोन आया था। ऐसे में परिजनों की उम्माीद की किरण जग उठी। पुलिस ने जब नंबर की जाचं की तो नंबर गाजियाबाद का निकला। पुलिस गाजियाबाद उस नंबर के मालिक के पास पहुंची। वहां जाकर पता चला कि टेंट हाउस में काम करने वाले एक युवक ने मोबाइल मांगकर कॉल की थी। अब पुलिस ने टेंट हाउस का पता लगाया तो वहां सुरेश मिल गया। सुरेश बेहद कमजोर हो चुका था। इस दौरान परिजन भी उसे पहचान नहीं पा रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने उसे परिजनों को सौंप दिया। बेटे को पाकर परिजन भावुक हो उठे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई बड़ी Update
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणा, महिलाओं को रोडवेज में फ्री टिकट और भीं कई घोषणा
हल्द्वानी:(बड़ी खबर)CM धामी का कल हल्द्वानी दौरा, ये रहा कार्यक्रम
उत्तराखंड: शिक्षकों के अनुरोध के आधार पर तबादले का आदेश
उत्तराखंड: यहां रिश्वत लेने पर एसआई-एएसआई निलंबित
उत्तराखंड : यहां पत्नी ने की लड़ाई तो पति ने कर दी हत्या
उत्तराखंड : राज्य खेल विवि के लिए कुलपति सहित 94 पदों को मिली मंजूरी
हल्द्वानी: (दुखद) हादसे में छात्रा की मौत, चौकी के सामने शव रखकर हंगामा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेरे सपनों का उत्तराखंड पर विद्यार्थियों से किया संवाद
मौसम ने रोका हेलीकॉप्टर, लेकिन नहीं रुका CM धामी का सफर; सड़क मार्ग से चंपावत पहुंचे 



