Haldwani News: उत्तराखंड से लगातार प्रतिभाएं सामने आ रही है। आज देश के कई बड़े-बड़े पदों पर उत्तराखंड के युवाओं ने अपना परचम लहराया है। खासकर भारतीय सेना और खेलों में उत्तराखंड का बोलबाला रहा है। अब बॉक्सिंग खेल से जुड़ी अच्छी खबर है। उत्तराखंड बॉक्सिंग के आरओसी चेयरमैन जोगेंदर बोरा ने अंतरराष्ट्रीय जज रेफरी परीक्षा पास कर ली है। जिसके बाद उनके चाहने वालों और परिवार में खुशी का माहौल है।
बता दें कि मूलरूप से पिथौरागढ़ व हाल हल्द्वानी निवासी ने उत्तराखंड बॉक्सिंग के आरओसी चेयरमैन जोगेंदर बोरा ने अंतरराष्ट्रीय जज रेफरी परीक्षा पास कर ली है। जिसके बाद वह बॉक्सिंग की अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में भी जज या रेफरी की भूमिका में नजर आयेंगे। काठमांडू में इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से परीक्षा का आयोजन किया गया था। जोगेन्दर बोरा वर्ष 2010 से राष्ट्रीय रेफरी की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने महिला वर्ल्ड चैंपियनशिप के सलेक्शन ट्रायल, 2022 में एशियन चैंपियनशिप सलेक्शन ट्रायल व कॉमनवेल्थ सलेक्शन ट्रायल में जज रेफरी की भूमिका निभाई है। अब वह जज या रेफरी की भूमिका निभायेंगे। जिसके बाद उत्तराखंड में खुशी का माहौल है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: ग्रामीण क्षेत्र में 8 और 9 अक्टूबर को बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
उत्तराखंड: दुग्ध उत्पादकों के लिए बड़ा फैसला, 30 करोड़ मंजूर होने के बाद मुकेश बोरा ने जताया आभार
उत्तराखंड: गणेश पूजन के साथ शुरू हुई कुमाऊं की प्राचीन रामलीला
उत्तराखंड: किच्छा चुनाव में नहीं चला शुक्ला का प्रबंधन, कांग्रेस ने दोनों सीटों पर जमाया कब्जा
पहले चौड़ी थी सड़क, अब घट गई चौड़ाई, दीपक रावत ने दिए निरीक्षण के आदेश
उत्तराखंड: हल्द्वानी की कविता अब पहाड़ के उत्पादों को दे रहीं बाजार, जानिए कैसे शुरू हुआ सफर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले व्यापार मंडल में दो फाड़, महानगर की निर्वाचित टीम ने तोड़ा नाता, नवीन वर्मा पर लगाए आरोप
वोट को लेकर कांग्रेस का बड़ा अभियान, हल्द्वानी में कल सड़क पर उतरेंगे कार्यकर्ता
हल्द्वानी : नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 65 लाख की स्मैक बरामद
उत्तराखंड : यहां 16 वर्षीय बालिका निकली गर्भवती 

