उत्तराखंड:(Job Alert) अग्निवीर वायु की बंपर भर्तियां होंगी

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

अग्निवीर वायु की बंपर भर्तियां होंगी

भारतीय वायुसेना ने अग्निपथ योजना के तहत ‘अग्निवीर वायु नान-कॉम्बैटेंट’ की बंपर भर्तियां करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये नियुक्तियां बैच 02/2026 के लिए हॉस्पिटैलिटी और हाउसकीपिंग स्ट्रीम में की जाएंगी। अविवाहित पुरुष उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं।

उम्मीदवारों की भर्ती चार वर्ष के लिए की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर भर लें और मांगे गए दस्तावेजों की स्वप्रमाणित फोटोकॉपी के साथ 23 फरवरी 2026 तक तय पते पर डाक से भेज दें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: धामी सरकार का बड़ा कदम: ITBP अब खरीदेगी किसानों से सीधे फल-सब्जियां

योग्यता: 10वीं पास हो। वेतन: 30,000 से 40, 000 रुपये।

आयु सीमा: अभ्यर्थी का जन्म 02 जुलाई 2005 और 02 जनवरी 2009 के बीच हुआ हो। गणना में दोनों तिथियां होंगी।

चयन प्रक्रिया

लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षण, स्ट्रीम सूटबिलिटी टेस्ट और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर चयन किया जाएगा।

आवेदन शुल्क : निशुल्क।

आवेदन प्रक्रिया

सबसे पहले वायुसेना की वेबसाइट (https://agnipathvayu.cdac.in) पर लॉगइन करें। होमपेज पर

AGNIVEERVAYU NON-

COMBATANT सेक्शन के

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: कमलेश महतोलिया ने फूलों की खेती से लिखी सफलता और रोजगार की नई कहानी

INFORMATION BROCHURE FOR… पर क्लिक करें।

नए पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। अब इसे पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांच कर लें।

होमपेज पर वापस आएं। अब

AGNIVEERVAYU NON-

COMBATANT सेक्शन में APPLICATION FORMS पर

क्लिक करें।

नए पेज पर आवेदन पत्र के प्रारूप् की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

आवेदन पत्र में अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि समेत मांगी गई अन्य जानकारियों को भर लें।

आवेदन पत्र में रंगीन पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ निर्धारित स्थान पर चिपका दें और नीचे अपना हस्ताक्षर कर दें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: आइए गंगोत्री नेशनल पार्क घूमने, गर्मियों के लिए खुले गेट

आवेदन पत्र के साथ सभी जरूरी दस्तावेजों की फोटोकॉपी को स्वप्रमाणित कर संलग्न कर दें। अब आवेदन पत्र को लिफाफे में भरकर पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से निर्धारित पते पर भेज दें। किसी एक पते पर भेजें आवेदन

एयर ऑफिसर कमांडिंग, वायु सेना स्टेशन, मुस्तफा कमाल अतातुर्क मार्ग, रेस कोर्स, नई दिल्ली-11000

एयर ऑफिसर कमांडिंग, एयर फोर्स स्टेशन मनौरी, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश- 212212

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें