- जिसे मरा समझ अंत्येष्टि कर दी, वह बेटा घर आ गया
खटीमा– खटीमा में एक रोचक मामला सामने आया है। इसमें | परिजनों ने एक अज्ञात के शव की शिनाख्त अपने पुत्र के रूप में की और उसका शव लाकर अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं पुत्र तीन दिन बाद वीडियो कॉल कर बोला कि वह तो जिंदा है।
बुधवार को परिजन रुद्रपुर जाकर उसे घर लेकर आए। अब घर में एक ओर जहां खुशी का माहौल है, वहीं इस बात को लेकर कौतुहल है कि जिसका अंतिम संस्कार कर दिया वह कौन था। आखिर इतनी बड़ी चूक किस स्तर पर हुई। जिससे पुलिस, अस्पताल
अंतिम संस्कार के तीन दिन बाद कॉल कर नवीन बोला मैं जिंदा हूँ हल्द्वानी पुलिस ने दी थी घर वालों को नवीन की मौत की सूचना
प्रशासन व परिजन भी धोखा खा गए धर्मानंद भट्ट का 42 वर्षीय पुत्र नवीन भट्ट जो कि किन्हीं कारणों के चलते परिवार और बच्चों से काफी समय से अलग रहता था और उसका पता ठिकाना भी घर वालों को ठीक से मालूम नहीं था। 25 नवंबर को कोतवाली से सूचना मिली कि सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में बीमारी के चलते नवीन भट्ट की मौत हो गई
है। सूचना मिलते ही धर्मानंद भट्ट केशव भट्ट और अन्य ग्रामीण शव को लेने हल्द्वानी चले गए। परिवार वालों ने शव की शिनाख्त नवीन भट्ट के रूप में की। 26 नवंबर को शारदा घाट बनबसा में विधि विधान के साथ अज्ञात शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। संस्कार के बाद घर पर क्रिया चल रही थी। रिश्तेदार शोक व्यक्त करने घर आ रहे थे। तीन दिन बाद 29 नवंबर
को रुद्रपुर में होटल चलाने वाले नवीन के भाई केशव दत्त भट्ट उसके मित्र का फोन आया कि होटल बंद क्यों है। केशव ने बताया कि उसके भाई नवीन की मौत हो गई है।
मित्र ने फोन पर बताया कि उसके भाई नवीन को तो उन्होंने अभी देखा। है। यकीन न हो तो वह वीडियो कॉल करा देगा। केशव के मित्र ने नवीन के साथ वीडियो कॉल कराई। वीडियो कॉल में बात होने के बाद परिवार के लोग तत्काल रुद्रपुर रवाना हुए। शाम को नवीन जब घर पहुंचा तो घर में खुशी का माहौल है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले बड़ा हादसा, कांग्रेस नेता की मौत
काशीपुर: हिन्दू युवती को बहला फुसला कर ले जाने वाला मोहम्मद जफर गिरफ्तार
रुद्रपुर : भव्य प्रवेश द्वार की स्वीकृति पर महापौर ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
हरेला पर अल्मोड़ा पहुंचे सीएम धामी, जागेश्वर क्षेत्र के विकास के लिए की कई बड़ी घोषणाएं
जागेश्वर धाम में श्रावणी मेले का शुभारंभ, सीएम धामी ने की पूजा-अर्चना
सिलक्यारा टनल में फिर बड़ा हादसा! अचानक गिरे कंक्रीट ब्लॉक ने ले ली 22 वर्षीय मजदूर की जान
उत्तराखंड: यहाँ कोर्ट परिसर में मारपीट का आरोप, पुलिस पहुंची तो थमा मामला
उत्तराखंड : दाहिने की जगह बाएं गुर्दे का ऑपरेशन? किशोर की मौत के बाद 5 डॉक्टरों पर केस
उत्तराखंड में यहां 4 मस्जिदों से हटाए गए लाउडस्पीकर
उत्तराखंड : तीन फीट के चंद्रशेखर भट्ट बने निर्विरोध उपप्रधान 
